आपने Seven Wonders Of The World का नाम जरूर सुना होगा। इसमें आपने पढ़ा होगा कि दुनिया में सात अजूबे कौन-कौन से हैं। इसमें गीजा का पिरामिड भी शामिल है, जो दुनिया भर में मशहूर है। इसी से एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई है। पैरामोटरिस्ट एलेक्स लैंग गीजा के पिरामिड के ऊपर से उड़ान भर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इस पिरामिड के सबसे ऊपर कुत्ते को देख लिया। ग्रेट पिरामिड 2580 और 2565 ईसा पूर्व के बीच फिरौन खुफ़ु के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। यह एक यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है।

पिरामिड के ऊपर टहल रहा कुत्ता

पैरामोटरिस्ट ने देखा कि करीब 45 हजार साल पहले बने इस पिरामिड पर एक क्रीम रंग का कुत्ता टहल रहा था। यह कुत्ता अपने ऊपर उड़ रहीं पक्षियों पर भौंक भी रहा था। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पैरामोटर चालक को पिरामिड के चारों ओर उड़ते हुए देखा जा रहा है और वह कुत्ते को देखकर मुस्कुरा भी रहे हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 8 करोड़ 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को शेयर करते हुए एक X यूजर @buitengebieden ने लिखा, “एक कुत्ता जीजा के महान पिरामिड तक चढ़ गया।”

Google Trends: ‘इस बात से परेशान हूं कि अगले कुछ महीनों तक…’, लोकप्रिय जापानी एनीमे 6 महीने के लिए हुआ ऑफ एयर, टूटा प्रशंसकों का दिल

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, “कितना बहादुर कुत्ता है। मुझे उम्मीद है कि पैराशूटिंग करने वाला व्यक्ति उसे बचा लेगा।” वहीं एक अन्य X यूजर ने लिखा, “एक कुत्ता या बिल्ली अपने आप इस पर पहुंच सकता है। लेकिन मैं कल्पना नहीं कर सकता कि इसे बनाने वाले लोग इतने ऊंचे स्थान पर पहुंचने में कैसे कामयाब रहे।”

सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह एक हॉट डॉग है। इसने कुछ ऐसा हासिल किया है, जो इस दुनिया में बहुत से लोग नहीं कर पाएंगे।”

“यह एक हॉट डॉग है। एक तीसरे उपयोगकर्ता ने लिखा, इसने कुछ ऐसा हासिल किया है जो इस दुनिया में बहुत से लोग नहीं करेंगे। एक अन्य वीडियो में कुत्ते को गीज़ा के महान पिरामिड पर आसानी से चढ़ते हुए दिखाया गया है। एक एक्स यूजर ने लिखा, “ऐसा लगता है कि उस कुत्ते में हममें से अधिक ऊर्जा है! गीज़ा के महान पिरामिड पर चढ़ना शानदार दृश्य। कोई इस पपी को पदक दिलाएगा!”