ट्विटर पर मंगलवार रात से एक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि गूगल पर ‘नमक हराम देश’ सर्च करने पर भारत का नाम आता है। ऐसे में भारत के लोग इस ट्वीट को देखकर काफी दुखी हैं और गुस्से से भरे हुए हैं। लेकिन आपको इतनी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, सबसे पहले यह समझना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है। जब आप इसकी वजह समझ जाएंगे तो आपको भी गुस्सा नहीं आएगा।
दरअसल, 1973 में एक हिंदी फिल्म आई थी। जिसका नाम ‘नमक हराम’ था। जी हां, वही फिल्म जिसमें अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और रेखा ने साथ काम किया था। क्योंकि ‘नमक हराम’ भारत में बनी फिल्म थी इसलिए भारत का नाम उसके साथ जोड़कर दिखाया जा रहा है। फिल्म दो दोस्तों के बीच आय वर्ग की लड़ाई थी और इसे भारत की मशहूर फिल्मों में से एक माना जाता है। ऐसे में भारत को गर्व करना चाहिए की उसकी फिल्म दुनिया में इतनी मशहूर हैं। साथ ही साथ बॉलीवुड के मशहूर होने पर तो किसी को शक होना ही नहीं चाहिए, यह तो इतना मशहूर है कि पड़ोसी देश के कई कलाकारों को भी यहीं से काम मिलता है। अगर यकीन ना हो तो गूगल पर जाकर ‘मुगल ए आजम’ टाइप करके देखिए। तब ही आपको भारत का ही झंडा दिखेगा। यह ट्वीट काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां तक कि पाकिस्तानी मीडिया ने भी इसे दिखाया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस शरारत को सबसे पहले किसने किया था।
अगर अब भी यकीन ना हो तो गूगल पर ‘खुदा के लिए’ टाइप करके देखिएगा। आपके सामने पाकिस्तान का झंडा आ जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस नाम से पाकिस्तान में एक मशहूर टीवी सीरियल आया करता था। हालांकि इस स्क्रीन शॉट के वायरल होने के बाद कई मीडिया संस्थानों ने इससे जुड़ी खबर चलाई जिसका असर अब गूगल सर्च पर भी देखने को मिल सकता है। यानी अब आप गूगल पर ‘नमक हराम देश’ सर्च करेंगे तो संभव है कि सबसे पहले आपको इससे जुड़ी खबरें दिखें और उसके बाद कोई और परिणाम आए।
गौरतलब है कि पिछले रविवार (18 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के ऊपर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद आर्मी ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। कई जगहों पर घुसपैठ की कोशिशों को भी सेना ने नाकाम किया है। उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 15 आतंकियों पर सेना ने फायरिंग की थी जिसमें से 10 आंतकी मारे गए थे बाकी 5-6 आतंकी वापस भाग गए थे। इसके बाद खबर आई कि पाकिस्तान अपने जंगी जहाज F-16 से जंग की तैयारी कर रहा है। तब से दोनों देशों के लोगों में भी एक दूसरे के लिए नफरत बढ़ती ही जा रही है।
Read Also: इस तरह की और वायरल खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देखिए फोटो-

ट्विटर पर ऐसे-ऐसे रिएक्शन आ रहे हैं-
Google biggest search engine defines India as a Namak Haraam Country
As you sow , so shall you reap pic.twitter.com/aIcVSdvCWK— Saima Farooq ?? (@SaimaFarooq) September 27, 2016
Search Namak Haraam country and answer is this……@SardarUsman79 @shams1919 @KhanAmerKhan @zaidzamanhamiid pic.twitter.com/Psxl07Ah6V
— ?Attique Ahmed Abbasi? (@abbasi_attique) September 27, 2016
