साल 2022 खत्म होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं, नए साल (Happy New Year 2023) का आगमन बस होने ही वाला है। अपने अपने तरीके से लोग साल 2022 को गुड बाय और साल 2023 का स्वागत करने की तैयारी में हैं। इस बीच गूगल ने भी अनोखा डूडल (Google Doodles) बनाकर नए साल की पूर्व संध्या को सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल का नया डूडल दिखने में काफी आकर्षक लग रहा है।

गूगल ने ऐसे बनाया है डूडल

अलग-अलग रंगों से GOOGLE को सजाया गया है। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है जहां पर अलग-अलग रंगों से पेज को आकर्षित बनाया गया है। बीच में 2022 लिखा गया है जिसे स्माइली से सजाया गया है। इस डूडल को New Year Eve का नाम दिया है। इस डूडल में साल 2022 और 2023 की एक झलक दिखाई दे रही है।

क्लिक करते ही स्क्रीन पर गिरते हैं ग्लिटर्स

डूडल (Google – Doodles) पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है और स्क्रीन पर ग्लिटर्स गिरते दिखाई देते हैं, जो यूजर्स को अच्छी फीलिंग देने के लिहाज से बेहद आकर्षक है। इसमें लिखा गया साल 2022 ऊपर-नीचे होता दिखाई दे रहा है जिसका इशारा साफ है कि 2022 जाने वाला है। Google Doodle एक स्पेशल फीचर है, जिसे किसी ख़ास मौके पर सजाया जाता है और दिन के हिसाब में उसे नया आकार दिया जाता है।

बता दें कि जॉर्जियन कैलेंडर (Georgian Calendar) के अनुसार, 31 दिसंबर को साल का आखिरी दिन माना जाता है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे यानी 1 जनवरी को नए साल (Happy New Year 2023) के स्वागत में दुनिया भर में लोग आतिशबाजी करते हैं और अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों को बधाइयां भेजते हैं। कई जगहों की आतिशबाजी देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 1998 में गूगल ने पहली बार डूडल (Google’s first Doodle) बनाया था। पहले डूडल को कंपनी के को-फाउंडर लैरी पेज और सर्जी ब्रिन (Larry Page and Sergey Brin) ने डिजाइन किया था। इसके बाद से यह डूडल खास मौके पर नए तरीके से बनाया जाता रहा है। हर बार गूगल के डूडल में कुछ नया देखने को मिलता है।