दुनिया के सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान में एक खास डूडल तैयार किया है। रात 12 बजे के बाद पेश किए गए इस डूडल में भारतीय तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजा एक स्टेडियम दिखाया गया है, जो लोगों से भरा है। डूडल में सफेद रंग की पट्टी पर हरे रंग से GOOGLE लिखा गया है।

गौरतलब है कि भारत गुरुवार को 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन सन 1950 में भारत का संविधान अस्तित्व मे आया था और भारत इस दिन पूर्ण गणतंत्र देश बना था। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ समेत देशभर के अलग-अलग शहरों में परेड की जाती है। भारत की थल, जल और वायु सेना के जवान कार्यक्रम और परेड में हिस्सा लेतें है और बल-कौशल के साथ भारतीय संस्कृतियों की विविधता पेश करते हैं। परेड के दौरान भारत के राष्ट्रपति और राज्य के गवर्नर मिलिट्री की सलामी लेते हैं।

इस बार क्या है खास:
इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत हर साल किसी राष्ट्राध्यक्ष को निमंत्रित करता है। इस बार अबुधाबी के राजकुमार मोहम्मद बिन जायेद को गुरुवार को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया है। इसके अलावा पहली बार परेड में संयुक्त अरब अमीरात के 144 जवानों का दस्ता भी सेना के जवानों के साथ परेड में नजर आएगा। पिछले साल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा आए थे।

यहां क्लिक कर देखिए लाइव परेड