गूगल मंगलवार को आधिकारिक तौर पर बालिग हो गया है। दुनियाभर में लोगों का पसंदीदा सर्च इंजन गूगल 27 सितंबर को अपना 18वां जन्मदिन मना रहा है। इसके लिए एक खास तरह का डूडल भी तैयार किया गया है। इस कंपनी को 1998 में लैरी पेज और सर्जी बिन ने शुरू किया था, जिसका जन्मदिन पिछले कुछ सालों से 27 दिसंबर को मनाया जा रहा है। हालांकि खुद गूगल को अपने जन्मदिन की सही तारीख का नहीं पता। गूगल ने अलग-अलग सालों में सात सितंबर, आठ सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है।

2004 में गूगल ने अपना छठां जन्मदिन 7 सितंबर को मनाया था, वहीं इससे एक साल पहले 8 सितंबर को सेलिब्रेट किया था। हालांकि साल 2006 से अब तक गूगल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है। इससे पहले 2002 में भी पहली बार गूगल डूडल के जरिए 27 सितंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाया था। गूगल ने खुद स्वीकारा है कि वह चार अलग-अलग तारीखों में अपना जन्मदिन मना चुका है, लेकिन अब लगातार 27 सितंबर को ही मनाया जा रहा है। यूं तो गूगल हर खास इवेंट या किसी महान व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए डूडल तैयार करता है, लेकिन अपने जन्मदिन पर भी हर साल वो एक खास डूडल तैयार करता है।

गूगल से जुड़े रोचक तथ्य :

इसका प्रारंभिक नाम तो बैकरब था।

गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्जी ब्रिन द्वारा की गई थी।

गूगल डॉट कॉम डोमेन को 18 साल पहले 15 सितंबर 1997 को रजिस्टर किया गया था।

गूगल की शुरूआत में लैरी की कल्पना थी कि एक ऐसा सर्च इंजन बनाया जाए जो विभिन्न वेबसाइटों के आपसी संबंध का विश्‍लेषण कर सके।

गूगल शब्द का जन्म गूगोल (googol) से हुआ है। गूगोल गणित में इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली का हिस्सा है।

पहले डोमेन कोगूगोल ही रखने का फैसला किया गया था, मगर एक सदस्य ने स्पेलिंग मिस्टेक कर दी और googol.com की जगह google.com रजिस्टर हो गया।

30 अगस्‍त 1998 को गूगल ने पहली बार डूडल बनाया था।

Read Also: WhatsApp को टक्कर देने के लिए गूगल ने पेश किया मैसेजिंग ऐप Allo