यूट्यूब पर डाली गई एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की ने अपने देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर अपने साथ फ्लर्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है। असमा राजपूत नाम की लड़की ने आरोप लगाया कि जब वह प्लेन में सफर कर रही थी तो पाक पीएम ने उसके साथ फ्लर्ट करना चाहा था। यह वीडियो भारतीय रियल्टी शो ‘रोडीज’ जैसे ही पाकिस्तानी शो ऑवर द एज का है। इस शो के दौरान लड़की ने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया।

दरअसल यह लड़की शो में ऑडिशन के लिए आई थी। ऑडिशन के दौरान लड़की से फॉर्म में लिखी गई फर्ल्ट करने वाली घटना के बारे में पूछा गया। उसने बताया कि जब वह प्लेन से इस्लामाबाद जा रही थी तब उस प्लेन में पाक पीएम नवाज शरीफ भी सफर कर रहे थे। असमा ने दावा किया कि इस दौरान पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उसके साथ फ्लर्ट किया और उसका नंबर भी मांगा। असमा ने बताया कि वह उस समय बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी और सबूत के तौर पर उसके पास नवाज शरीफ के साथ एक फोटो भी है।

इतना ही नहीं लड़की ने दावा किया कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ ने भी उसपर लाइन मारी थी। हालांकि लड़की के मुताबिक उनका फ्लर्ट का तरीका काफी अच्छा था और वह उस दौरान काफी रोमांटिक लग रहे थे। असमा के इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। जज को हालांकि पूरी तरह लड़की की बात पर यकीन नहीं हुआ और उसने कई क्रॉस क्वेश्चन किए। युवती के इंटरव्यू का यह वीडियो यू-ट्यूब पर 2 मई को अपलोड किया गया है। वीडियो पर हजारों व्यूज हैं।

Read Also: रोड पर किस करता दिखा ये रियल लाइफ टीवी कपल, इंस्टाग्राम पर भी शेयर की तस्वीर

https://www.youtube.com/watch?v=O6tKmxF4zvk