ट्विटर पर बुधवार (27 जुलाई) को #GetWellSoonModiJi ट्रेंड कर रहा है। इसको आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थकों की तरफ से ट्रेंड में लाया गया है। दरअसल, बुधवार को दिल्ली के छतरपुर से आप सरकार के विधायक करतार सिंह तंवर के घर आयकर विभाग का छापा पड़ा था। तंवर के घर पर पड़े छापे को केजरीवाल ने पीएम मोदी की साजिश बताया। केजरीवाल ने ट्वीट करके यह भी कहा था कि मोदी उनको दिल्ली में रोके रखने के लिए परेशान करते रहते हैं, लेकिन वह नहीं बंध पाएंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब और गुजरात में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को उतारने की तैयारियों में लगे हैं। उनका आरोप है कि बीजेपी उनसे डर गई है और उन्हें रोकने के लिए नई-नई मुसीबतें खड़ी करती रहती है।

तंवर से पहले आम आदमी के कई विधायक किसी ना किसी मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के आरोप में महरौली से विधायक नरेश यादव को दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया था। उससे पहले ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान पर एक महिला को मारने का आरोप लगा था। उनकी गिरफ्तारी के बाद काफी हंगामा भी हुआ था।

अरविंद केजरीवाल ने जो ट्वीट किया था, वह यह रहा-

इसके बाद लोगों ने भी मोदी को दिल्ली में हो रही अस्थिरता का जिम्मेदार बताते हुए ट्वीट करने शुरू कर दिए। अपने ट्वीट में लोग कैसी कैसी बात कर रहे हैं, देखिए-

Read Also: दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की चिंता छोड़ ‘दोस्‍तों’ को सुरक्षा बांट रहे हैं PM मोदी

https://twitter.com/NavenduSingh_/status/758170232234139648

कई लोगों ने केजरीवाल के उस ट्वीट को भी दोहराया जो उन्होंने अपने ऑफिस में छापा पड़ने के दौरान कही थी।

मोदी की हिटलर से भी तुलना हुई।

https://twitter.com/sanjivchauhan28/status/758164799427637248

https://twitter.com/drbiswajitpand/status/561901404852199425