भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार यानी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए दो ट्वीट किए। ये ट्वीट डेंगू और चिकनगुनिया के लिए किए गए थे। शनिवार (17 सितंबर) को गौतम गंभीर ने लिखा, ‘हॉस्पिटलों में भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग मर रहे हैं। लेकिन नेता दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए स्टडी टूर पर हैं। स्कूल इंतजार कर सकते हैं लेकिन मर रहे लोग नहीं। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी मेरी दिल्ली को पूरा पानी नहीं मिलता है। लेकिन जब मिलता है तो उसमें चिकनगुनिया के मच्छर पनपने लगते हैं। लेकिन दुख इस बात का है कि यह नेताओं को घर वापस लाने के लिए काफी नहीं है।’ गंभीर के इन ट्वीट पर दिल्ली सरकार की तरफ से तो फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन ट्विटर यूजर्स ने इसे हल्के में नहीं लिया। कई लोगों ने उनपर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े होने का आरोप लगाया। दो लोगों ने तो बीजेपी से जुड़ी उनकी फोटोज भी पोस्ट की। उसमें से एक में गंभीर बीजेपी के लिए प्रचार करते हुए भी दिख रहे थे।
दरअसल, दिल्ली इस वक्त चिकनगुनिया और डेंगू से परेशान है। चिकनगुनिया और डेंगू से अबतक 30 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने गले का इलाज करवाने के लिए बेंगलूरू गए हुए हैं। वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्टडी टूर पर फिनलैंड में हैं। गंभीर ने सिसोदिया पर ही निशाना साधा था। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन भी गोवा गए हुए थे। बताया गया था कि वह वहां विधानसभा चुनाव के प्रचार की तैयारियों के लिए गए थे। हालांकि, विवाद बढ़ने पर सत्येंद्र जैन जल्द ही दिल्ली आ गए थे। आकर उन्होंने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि चिकनगुनिया से किसी की मौत नहीं होती।
Read Also: ट्विटर पर भिड़े चेतन भगत और मनीष सिसोदिया
गंभीर ने यह ट्वीट किए थे-
Sometimes my Delhi doesn't get enuf water. Wen it does it breeds mosquitoes dat bring Chikun Gunia! Sadly not enuf 2 get r leaders bak home.
— Gautam Gambhir (Modi Ka Parivar) (@GautamGambhir) September 17, 2016
Hospitals bursting at seams, ppl dying but politicians r on a study tour to improve delhi's education system. Schools can wait, death won't.
— Gautam Gambhir (Modi Ka Parivar) (@GautamGambhir) September 17, 2016
इसके बाद ऐसे ट्वीट आए-
https://twitter.com/MsSantoesha/status/777366703214882817
https://twitter.com/h_sharma22/status/777377297863094272
— Ram Vignesh (@Ram_Vignesh89) September 17, 2016
— Himanshu Agarwal (@HimanshuCL) September 17, 2016