पूर्व मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोकसिमोविक की कथित तौर पर उनके पति ने गला घोंटकर हत्या की और शरीर के कई टुकड़े कर दिए। पति ने क्रिस्टीना के शरीर को पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया। पत्नी की लाश को टुकड़ों में काटने के लिए उसने आरी, चाकू और गार्डेनिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कैंची का उपयोग किया।
इतनी ही नहीं, उसने इस अपराध को छिपाने की पूरी कोशिश की। इसलिए उसने लाश के कई टुकड़ों को हैंड ब्लेंडर से पीस कर प्यूरी बनाई और उसमें रसायनिक केमिकल मिला दिया। इसके बाद आरोपी पति ने हत्या के पीछे ऐसी वजह बताई जिसे जानने के बाद लोगों का माथा ठनक जाए। उसने कहा कि उसने पत्नी की हत्या आत्मरक्षा में की थी। मामले के सामने आने के बाद लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं क्रिस्टीना की दोस्त का कहना है कि वे उन्हें एक आर्दश परिवार मानती थीं। वे देखने में पावर कपल की तरह लगते थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर पति के साथ परफेक्ट तीस्वीरें शेयर करती थीं। कपल के दो बच्चे भी हैं।
दरअसल, 2007 मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट 38 साल की क्रिस्टीना जोकसिमोविक की कथित तौर पर उनके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बुधवार को एक कोर्ट के फैसले में शामिल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जोक्सिमोविक के शरीर के कई हिस्सों को आरोपी पति थॉमस ने एक हैंडहेल्ड ब्लेंडर से पीस दिया था और उसमें केमिकल मिला दिया था।
अपने घर में क्षत-विक्षत हालत में मृत पाईं गईं थीं जोकसिमोविक
पूर्व मॉडल ने कैटवॉक कोच के रूप में एक सफल करियर बनाया था। वे 13 फरवरी को स्विट्जरलैंड के बेसल के बिनिंगेन में अपने घर में मृत पाई गई थी। बेसल-लैंडशाफ्ट पुलिस ने 41 साल के थॉमस को गिरफ्तार किया था। मार्च में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
स्विस आउटलेट की 2007 की एक रिपोर्ट में जोकसिमोविक को उस साल मिस स्विट्जरलैंड प्रतियोगिता के 16 प्रतियोगियों में लिस्टेड किया गया था। इसमें कहा गया है कि मॉडल ने खुद को “डाउन-टू-अर्थ” बताया था। उन्हें वॉलीबॉल खेलना, पढ़ना, सत्य घटना पर आधिकारि फिल्में देखना पसंद था। मॉडल को लगता है कि उनके हाथ उसके शरीर के सबसे खूबसूरत अंग हैं।
थॉमस ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार करते हुए दावा किया कि यह “आत्मरक्षा” में था क्योंकि उसने उस पर चाकू से हमला किया था। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचकर्ताओं के अनुसार, थॉमस ने साफ तौर पर हाई लेवल क्राइम करने की क्षमता दिखाई। रिपोर्ट में आत्मरक्षा का खंडन किया गया है। कोर्ट के फैसले से संकेत मिलता है कि जोक्सिमोविच की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद आरोपी पति को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। शुरुआत में आरोपी पति ने यह दावा किया थी पत्नी पहले से मरी हुई थी और उसने घबराकर लाश के कई टुकड़े किए थे।
यू.के. मीडिया आउटलेट एलबीसी ने कहा है कि जांच के समय इस केस में आरोपी को मानसिक बीमारी होने के संकेत हैं। यह कपल बेसल के एक पॉश इलाके के एक बड़े से घर में रहता था। रिपोर्ट के अनुसार, मौत से चार हफ़्ते पहले क्रिस्टीना ने अपने इंस्टा कपल के पलायन की तस्वीरें शेयर की थीं। लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं। इतनी हैवानियत पर यकीन करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। आपकी इस खबर पर क्या राय है।