भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धीमे-धीमे ही सही, लेकिन स्टार बनती जा रही है। फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर उसका खुद का अकाउंट बनाया जा चुका है, जो धोनी और उनकी पत्नी साक्षी मिलकर चलाते हैं। वे यहां फैंस के लिए जीवा की प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। बुधवार को साक्षी ने जीवा का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सेल्फी कैमरा के लिए तरह-तरह के पोज देती दिख रही है। वह इसमें कभी अपना मुंह खोल कर दिखाती हैं, तो कभी चिंगम चबाती नजर आती है। जीवा इस दौरान बड़े फ्रेम के चश्मे में बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। वीडियो पोस्ट होने के बाद से यह सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और वायरल हो रहा है।

यह पहला मौका नहीं है, जब धोनी की बेटी सुर्खियों में है। तकरीबन तीन साल की जीवा का इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह मलयाली गीत गाती नजर आ रही थीं। और अब फिर जीवा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सेल्फी के लिए पोज दे रही हैं।

MS Dhoni's Daughter Ziva, Siva Looking Princes, Ziva cute photos, sakshi dhoni, Ms dhoni, captaion cool dhoni, dhoni daughter ziva, ziva latest photos, ziva photos
जमाई लेते हुए राजकुमारी की तरह दिख रहीं जीवा का ये लुक भी काफी वायरल हुआ था।

मलयाली गाना ‘अंबालापुज्हा उन्नी कन्नानोडू नी’ गाने के बाद उन्हें कर्नाटक के एक मशहूर मंदिर ने न्यौता भी भेजा था। यह वीडियो जीवा के अकाउंट से ही पोस्ट किया गया था, जो बहुत ही कम वक्त में फैंस के बीच हिट हुआ था। चूंकि जीवा अभी तीन साल की नहीं हुई है और जिस फ्लो के साथ उसने वह गाना गाया था, उस पर उनके फैंस आश्चर्यचकित थे।