एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। इसमें वह डांस कर रही है। लेकिन उसके डांस की खास बात यह है कि वह अपनी छोटी सी बेटी को अपने सीने से लगाकर डांस कर रही होती है। डांस भी सिंपल वाला नहीं बल्कि वह वाला जिसमें थोड़े बहुत स्टंट भी शामिल हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि महिला ने अपनी छोटी सी बेटी को कपड़े की मदद से अपनी छाती से बांध रखा होता है। जिस महिला ने यह वीडियो शेयर किया है उसका नाम Shané Reyneke है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, शेन को डांस काफी पसंद है। वह एक डांस टीचर भी रही हैं। लेकिन कुछ साल पहले मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में ठहराव आ गया था। लेकिन वह फिर उन्होंने डांस करना नहीं छोड़ा। खबर के मुताबिक, शेन साउथ अफ्रीका की रहने वाली हैं। उन्होंने यह वीडियो I want to be honest नाम से शेयर किया है। वीडियो में एक अंग्रेजी सिंगर का गाना I want to be honest भी चलता सुनाई देता है। उसी पर वीडियो को नाम दिया गया है।
एक फेसबुक पेज को दिए गए इंटरव्यू में शेन ने कहा कि डांस में उन्होंने बेटी के साथ बिताए गए सारे वक्त का निचोड़ दिखाया है। उनके मुताबिक, गाने में उनका डांस मां बनने के बाद की उनकी पूरी जिंदगी को बयां करता है। वीडियो में दिख रहा है कि मां के डांस करते वक्त उसकी बच्ची भी पूरा सपोर्ट करती है। वह पूरे डांस के दौरान एक बार भी नहीं रोती और ना ही अपनी मां को परेशान करती।
इस तरह की और ट्रेंडिंग खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देखिए वीडियो-