बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्वामी ओम एक टॉपलेस लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं स्वामी ओम इस टॉपलेस लड़की को योगा भी सिखा रहे हैं। वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है उसी के साथ स्वामी ओम का कुछ दिनों पहले एक वीडियो और वायरल हुआ था। उस वीडियो में स्वामी ओम बिकिनी पहनी इस मॉडल के साथ डांस करते नजर आए थे। उस वीडियो को स्वामी ओम ने खुद अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया था। उस वीडियो के बारे में स्वामी ओम ने मीडिया को बताया था कि ये उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग का सीन है। स्वामी ओम के अनुसार वो एक फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम मन का मैल है उसी फिल्म के लिए वो बिकिनी में मॉडल के साथ ठुमके लगा रहे थे। एक न्यूज चैनल को स्वामी ओम ने ये भी बताया था कि वो इस फिल्म में सेक्स सीन भी कर रहे हैं। स्वामी ओम के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना भी हुई थी।
अभी स्वामी ओम के पिछले वीडियो पर सोशल मीडिया अपनी हैरानी और नाराजगी जाहिर ही कर रहा था कि एक और नया वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो क्लिप में स्वामी ओम ने अपने पुराने वीडियो की अश्लीलता को भी पार कर दिया है। वीडियो में उनके साथ मॉडल आनम खान खड़ी हैं। आनम खान पूरी टॉपलेस हैं और अपने हाथ में ब्रा पकड़ी हुई हैं। उनसे चिपक कर खड़े स्वामी ओम वीडियो में बोल रहे हैं कि भारतीय महिलाएं बिना ब्रा की कैसी लगती हैं और जब वो ब्रा पहन लेती हैं तो उनकी सुंदरता बढ़ जाती है।
https://www.instagram.com/p/BT1uvVajGRr/
वीडियो को कंवलजीत सिंह नाम के फेसबुक यूजर ने अपने वॉल पर शेयर किया है। कंवलजीत इस वीडियो के साथ लिखते हैं कि स्वामी ओम ने बड़े ही घटिया और अश्लील तरीके से ब्रा की एडवर्टाइजिंग की है। कंवलजीत ने आगे ये बी लिखा कि इसके लिए स्वामी ओम पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि स्वामी ओम ने भगवा वस्त्र का अपमान किया है। वहीं कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि इसने पूरे देश का सर झुका दिया है।
देखिए स्वामी ओम की कुछ और विवादित तस्वीरें:





