Nirahua and Amrapali Dubey Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की दीवानगी उनके फैंस में गजब की दिखती है। निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की फैन फालोइंग को देखते हुए ही भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मैदान में उतारा था। हालांकि चुनाव में उन्हें जीत नसीब नहीं हुई लेकिन उनका एक गाना जेल करइबू का ए सुग्गी यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में उनके साथ हैं भोजपुरी सेंसेशन आम्रपाली दुबे। आम्रपाली औऱ निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आती है। इसीलिए ये एक के बाद हिट गाने और फिल्में दे रहे हैं। इनकी ऐसी ही एक हिट फिल्म सिपाही का गाना है ये जेल करइबू का ए सुग्गी। गाना लगभग 2 साल पहले रिलीज हुआ था। लेकिन इसके लिए दीवानगी आज भी लोगों में देखने को मिल रही है। दीवानगी का आलम ये है कि गाने को लगभग 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ था अगस्त 2017 में। सिंगर थे ओम झा। गाना लिखा था श्याम देहाती ने। म्यूजिक भी ओम झा ने ही दिया था। गाना वेव म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया था।

बता दें कि निरहुआ ऐसे भोजपुरी सुपरस्टार हैं जिन्होंने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। बहुत कम लोगों को उनकी मेहनत का फल इस तरह से मिलता है जैसे निरहुआ को मिला। उनके काम को लोगों ने खूब सराहा है। एक के बाद एक हिट देने वाले निरहुआ पर्सनल लाइफ में काफी शर्मीले स्वभाव के माने जाते हैं। वो सुपरस्टार बनने के बाद भी अपने परिवार के साथ बेहद साधारण तरीके से रहते हैं। कई बार ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें वह रोटी बनाते तो घर की सफाई करते भी दिखे हैं।