कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव की एक फोटो को ट्विटर पर शेयर किया जिसके लिए वह निशाने पर आ गए। रामदेव की एक पुरानी फोटो को एक फर्जी खबर के साथ गलत तरीके से पेश किया जा रहा था। खबर में लिखा था कि नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में लगे-लगे बाबा रामदेव को चक्कर आ गए और वह बेहोश होकर गिए गए। खबर के साथ रामदेव की 2011 वाली एक तस्वीर शेयर की गई थी। वह तस्वीर तब की थी कि जब रामदेव ने काले धन से जुड़े मुद्दे के लिए भूख हड़ताल की थी। खबर का लिंक शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने मंगलवार (22 नवंबर) को लिखा, ‘पीएम मोदी के समर्थन में बैंक की लाइन में लगे रामदेव कुछ ही देर में गश खा कर हुए बेहोश यह कैसा योगी है ?’ इसपर लोगों ने उन्हें घेर लिया।
एक ने लिखा, ‘झूठाधिराज, पैर कब्र में है फिर भी झूठ बोल रहे हो,अफवाह फैला रहे हो, नरक मिलेगा तुम्हें’, दूसरे ने लिखा, ‘क्यों फर्जी खबरों से भृमित करते हो दिग्गी चाचा,कल केजरी सड़जी ने भी ऐसा ही नाटक किया था बाद में गालियां खाकर ट्वीट डिलीट किया’, तीसरे ने लिखा, दिग्गी चाचा थोड़ा टाइम निकालोगे तो पता लगेगा देश में क्या चल रहा है। वहीं चौथे ने लिखा, ‘यह फोटो 2011 में बाबा रामदेव के अनशन के वक्त ली गई थी। आप सीनियर नेता होकर फर्जी खबरें फैला रहे है। ‘
गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान किया गया था। उसमें बताया गया था कि 500 और 1000 के नोट 30 दिसंबर 2016 के बाद से नहीं चला करेंगे। इसके साथ ही 2000 और 500 रुपए के नए नोटों के आने की जानकारी भी दी गई थी। तब से ही बैंक और एटीएम के बाहर लोगों की लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोग अपने नोट बदलवाने के लिए बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट किया था-
इसपर लोगों ने ऐसे जवाब दिए –
This pic is from one hunger strike of baba ramdev in 2011, why are you spreading fake rumours being a senior leader. ??? @digvijaya_28 pic.twitter.com/5UkbSlKnvK
— Lala (@Lala_The_Don) November 22, 2016
झूठाधिराज, पैर कब्र में है फिर भी झूठ बोल रहे हो , अफवाह फैला रहे हो, नरक मिलेगा तुम्हें दिग्गी चचा!
— Karuna Shanker Ojha (@KARUNASHANKEROJ) November 22, 2016
क्यों फर्जी खबरों से भृमित करते हो दिग्गी चाचा,कल केजरी सड़जी ने भी ऐसा ही नाटक किया था बाद में गालिया खाकर ट्वीट डिलीट किया
— पंडित राकेश त्रिपाठी (@Rakeshetw75) November 22, 2016
झूटी खबर फैलाना अपनी माँ के पेट से सीख के आये हो या बाहर आकर कोई डिग्री की है… ये तस्वीर 2011 की है .??
— KK Mishra (@Mishradx) November 22, 2016
Chor to jhhooot hi bolega.. ye le sachhai pic.twitter.com/3p5MpafeYf
— mojo india (@PillaiSushil) November 22, 2016
दिग्गी चाचा थोड़ा चाची से टाइम निकालोगे तो पता लगेगा देश में क्या चल रहा है। pic.twitter.com/7nbPKf86sG
— Madhur Gupta (@madhurgupta121) November 22, 2016
chicha kaun sa dose liye the ? .. 2011 mein soye ki ab 2016 mein uthe ho
— Kalwar's (@yogeshkalwar) November 22, 2016
फेकू न्यूज़ देते हो भाई।
— A Plan for India ?? (@planforindia) November 22, 2016
Shame on you @digvijaya_28 what A shame. How can you spread lie about @yogrishiramdev ji like this pic.twitter.com/o2YOZuSnDe
— Ravi Turamari ?? (@ravituramari) November 22, 2016
— umesh bhawsar (@umibhawsar) November 22, 2016