कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गाय की एक तस्वीर पोस्ट की। मंगलवार (30 अगस्त) को पोस्ट की गई इस तस्वीर में किसी राजनीतिक दल का नाम तो नहीं लिखा था लेकिन लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठनों पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘स्वच्छ भारत और गौ माता की वास्तविकता। गौ माता पर राजनीति और चन्दा वसूली छोड़ कर सेवा करना सीखो।’ यह फोटो कहां की है इसका जिक्र दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में नहीं किया। लेकिन इस फोटो को देखकर लोगों ने दिग्विजय सिंह को घेर लिया। लोगों ने उनके और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ट्वीट किए। एक ने लिखा कि बीजेपी गाय के अधिकारों के लिए लड़ रही है लेकिन कांग्रेस से ऐसा कुछ नहीं किया। वहीं कई लोगों ने बाढ़ के लिए कांग्रेस पार्टी को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।
दरअसल, इस वक्त बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में गंगा सहित पांच नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आई हुई है। बिहार के 38 में से 20 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। लोगों के साथ-साथ पशु भी इसकी चपेट में हैं। इस बाढ़ को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने विवादित बयान भी दिया था। लालू ने कहा था कि जिन लोगों ने घरपर गंगा पहुंची है यानी जिनके घर बाढ़ में डूबे या बहे वे लोग किस्मतवाले हैं। बाढ़ के पानी से भारत ही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान भी परेशान है। हाल में पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि अगर भारत की नदियों में और पानी छोड़ा गया तो पाकिस्तान में बाढ़ आ सकती है।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/770551041024753668
https://twitter.com/archana651/status/770552656037314560
वैसे इससे ज्यादा कचरा तो कांग्रेस पार्टी के अन्दर भरा पड़ा है?
— salmaniac(इंसान) (@grtkrk) August 30, 2016
https://twitter.com/sansumman/status/770575559470485504
आप ३,२८७,२६३ वर्ग किमी के क्षेत्रफल से १ चित्र खिंचकर कर लाये हो गौरक्षको को गालीयाँ देनेके लिये. आप महान हो, सोनियामात की जय
— Tushar P ? (@TPSTAR24) August 30, 2016
कभी गौ माता की सेवा की है
आप तो बीमार पत्नि छोड कर कही और मोज कर रहे थे— anilsangeeta (@anilsangeeta) August 30, 2016