कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी का नाम लेकर अच्छे दिन वाले बयान का मजाक उड़ाया। दिग्विजय सिंह ने गुरुवार (29 दिसंबर) की रात को ट्विटर पर लिखा, ‘अच्छे दिन तो आ गए हैं, लेकिन …कोहरे की वजह से दिख नहीं रहे हैं ….आपका अपना,- नरेंद्र।’ हालांकि, लोगों ने भी दिग्विजय सिंह को उन्हीं के अंदाज में ट्वीट करके हिसाब-किताब बराबर कर दिया। एक ने लिखा, ‘आपको इस बदतमीजी के लिए मासिक मजदूरी मिलती है या ?दिहाड़ी? कौन है आपका ठेकेदार?’ दूसरे ने कहा, ‘जोशिले दादा जी @digvijaya_28 आप अपना दिमाग अधिक ना लगाएं, अगर आपको कुछ हो गया तो बेचारा पप्पू बे चाचा हो जाएगा’, तीसरे ने कहा, ‘पारखी चचा जब कुछ नहीं कोहरे की वजह से दिखाई नहीं देरा तो चौबीस कैरेट वाला टंचमाल कैसे परखते हो’, चौथे ने लिखा, ‘अच्छे दिन तो आ गए हैं, लेकिन …पीठ पर पड़े कोड़े की मार की वजह से दिख नहीं रहे हैं’
अगले ने लिखा, ‘हमें तो दिख रहे हैं, पर आपको नहीं दिखेंगे। वैसे भी, आपके तो बुरे दिन आये हैं, तो अच्छे कैसे दिखेंगे? आप सही हो अपनी जगह’, एक ने कांग्रेस पार्टी का मजाक बनाते हुए कहा, ‘entertainment चल रहा हैं क्यों, ऐसे भी कांग्रेस के पास अब इसके अलावे कुछ बचा भी नहीं।’
गौरतलब है कि इससे पहले 23 दिसंबर को दिग्विजय सिंह ने करीना-सैफ के बेटे के नाम पर हो रहे विवाद पर ट्वीट किया था। दिग्विजय सिंह ने लिखा था, ‘तैमूर के नाम पर बवाल कर रहे लोगों को भारत के मध्यकालीन इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है।’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘सैफ और करीना को बधाई। तैमूर नाम पर इतना बवाल करने की क्या जरूरत है? मुझे तो नाम अच्छा लगा।’ तीसरे ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें अपने बच्चे का नाम रखने का अधिकार है। जिन्हें परेशानी है वह चुपचाप आगे बढ़ सकते हैं।’ इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए उस खबर का एक लिंक भी शेयर किया जिसमें ऋषि कपूर ने बवाल कर रहे लोगों को लताड़ा भी था।
दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट किया –
अच्छे दिन तो आ गए हैं, लेकिन …
कोहरे की वजह से दिख नहीं रहे हैं …. ?आपका अपना,
– नरेंद्र
?— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) December 29, 2016
उसपर ऐसे रिएक्शन आए –
हमे तो दिख रहे हैं, पर आपको नहीं दिखेंगे। वैसे भी, आपके तो बुरे दिन आये हैं, तो अच्छे कैसे दिखेंगे? आप सही हो अपनी जगह।
— Dinesh Manaktala (@DineshManaktala) December 30, 2016
https://twitter.com/palashsahasubal/status/814513912049762304
https://twitter.com/palashsahasubal/status/814514382218653700
मेड इन इटली से दिखेगा कैसे जनाब
— ऋषिकेश दुबे (@rishikeshdube10) December 29, 2016
अच्छे दिन तो आ गए हैं, लेकिन …
पीठ पर पड़े कोड़े की मार की वजह से दिख नहीं रहे हैं …. ?आपका अपना,
– डिकबीजाये
?— Abhishek Anand (कायस्थ) (@itsakkaran) December 29, 2016
https://twitter.com/Kejrucheater/status/814505276414066690

