कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रॉल्स के शिकार बन जाते हैं। ताजा मामला गुरुवार (चार मई) का है जब 70 वर्षीय दिग्गी राजा ने सोशल मीडिया पर अपने पोते नौनिहाल पोते की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि क्या वो भविष्य के नेता है? दिग्विजय ने लिखा था कि उनका पोता खड़ा होना सीख गया है। दिग्विजय ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका पोता दिग्गी राजा और अपने पिता जयवर्धन सिंह की तस्वीर के सामने खड़ा है।

दिग्विजय सिंह ने पोते की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “सहसराजय मेरा पोता, हमारे लिए एसआरजे अपने से खड़ा होना सीख गया है। भावी राजनेता?” तस्वीर शेयर किए जाते सोशल मीडिया यूजर्स दिग्विजय सिंह पर तंज कसने लगे। बहुत से यूजर्स ने लिखा कि पोते के अच्छे भविष्य के लिए उसे दिग्गी राजा की शिक्षाओं से दूर रखना होगा। दिग्विजय सिंह के ट्विटर पर छह लाख 49 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश की राघोगढ़ विधान सभा से विधायक हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह इसी सीट से विधायक रह चुके हैं।

@thecyberbully13 हैंडल से एक यूजर ने ट्वीट किया, “आपकी फेमिली में हर खड़ी होने वाली चीज राजनेता बन जाती है क्या?” @nonsense01vk ने लिखा, “ईश्वर इसे आपकी बुरी शिक्षाओं से बचाए…खैर ये बहुत क्यूट है… ” @nkumbhat  हैंडल से नरेंद्र कुंभट ने ट्वीट किया, “इसने अपने आप खड़ा होना सीख लिया लेकिन आपको आज भी गांधी परिवार की बैसाखी की जरूरत पड़ती है।” गगनदीप हिंदुस्तानी नामक यूजर ने लिखा है, “लेकिन जब तक ये बाबू बड़ा होगा तब तक तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी होगी।”

अविनाश कुमार नामक यूजर ने लिखा है, “ईश्वर करें यह मासूम आपके पदचिन्हों पर न चले और राजनीति में अपनी एक अलग मुकाम हासिल करे। कृपा कर अपने संस्कार इस सुनहरे भविष्य को न देना !!” बृज मोहन सिंघड़ा नामक यूजर ने लिखा है, “भगवान बालक SRJ को दादा की राह से हटकर चलने की सद्बुद्धि दे! उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ !!”

देव जंग नामक यूजर ने लिखा है, “खुद का भविष्य पता नहीं, पोते की सोच रहे हो… राम जी के नाम लो। पाप कट जाएंगे…।” अनिकेत वैश्य नामक यूजर ने लिखा है, “समझदार होगा तो कांग्रेस ज्वाइन ही नहीं करेगा।” वहीं कुछ यूजर्स ने बच्चे को शुभकामना देते हुए दिग्विजय सिंह से अपील की है कि वो बच्चे को अपना मनपसंद करियर चुनने दें। वहीं उनके कई प्रशंसकों ने बच्चे को शुभाशीष दिया है।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/860075901895049216