कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। दिग्विजय सिंह ने मंगलवार (13 दिसंबर) को एक कार्टून शेयर किया। कार्टून में एक जहाज को डूबते हुए दिखाया गया था। उसके साथ लिखा था, ‘मित्रों देखो, देश ऊपर जा रहा है।’ लेकिन लोगों को दिग्विजय सिंह का यह अंदाज पसंद नहीं आया। एक ने लिखा, ‘बिल्कुल सही सर, कांग्रेस की जहाज तो अब डूब चुकी है और आप के जैसे चूहे छटपटा रहे हैं’, दूसरे ने लिखा, ‘2014 में कांग्रेस का वोट खत्म,2016 में कांग्रेस का नोट खत्म और 2019 में कांग्रेस की लंगोट भी खत्म’, तीसरे ने लिखा, ‘आपने मध्यप्रदेश का सीएम रहते हुए क्या काम किए? यूपीए 1 और यूपीए 2 की क्या अचीवमेंट हैं। विपक्ष में तो आपका कोई रोल भी नहीं है।’ तीसरे ने लिखा, ‘कैसे खोज पाओगे कि ये देश कहां कहां टूटा है, जहां मिला है मौका वहां @INCIndia ने इसको लूटा है’, चौथे ने लिखा, ‘देश ऊपर जायेगा तुम लोग नीचे जाओगे लुटेरे।’
वहीं अगले ने लिखा, ‘ओह ,बड़ी ही भद्दी और डरावनी सोच है आपकी? मोदी विरोध में इतने ओछे हो गए कि देश को डुबाने की कल्पना कर डाली?धिक्कार है तुम्हे।’ एक ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘ये कांग्रेस का जहाज है और इसे राहुल गांधी चला रहे हैं’, वहीं अगले ने लिखा, ‘आप तो BJP के प्रवक्ता बन गये। मतलब आप मानते हैं कांग्रेस ने देश डुबा दिया था और 2014 के बाद देश ऊपर जा रहा है।’
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान किया था। तब से कांग्रेस और विपक्ष ने बीजेपी को निशाने पर लिया हुआ है। वहीं अगले साल यूपी, पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में बीजेपी समेत सभी राजनीतिक पार्टी नोटबंदी को मुद्दे को भुनाने में लगी हुई हैं।
दिग्विजय सिंह ने यह कार्टून ट्वीट किया–
https://twitter.com/digvijaya_28/status/808571415548936193
उनके जवाब में ऐसे-ऐसे ट्वीट आए –
बिल्कुम सही सर, कांग्रेस की जहाज तो अब डूब चुकी है और आप के जैसे चूहे छटपटा रहे हैं
— pramila (@pramila2710) December 13, 2016
दिगी चच्चा 2014 में कोंग्रेस का वोट खत्म,2016 में कांग्रेस का नोट खत्म और 2019 में कांग्रेस की लँगोट भी खत्म???
— Jeevraj Bhambhu (@jrchoudhary94) December 13, 2016
हां मित्रों क्योंकि जहाज के नीचे तो सारे कांग्रेसी ही बैठे हैं उसी कारण यह देश ऊपर जा रहा है
— Sujeet Swami️ (@shibbu87) December 13, 2016
https://twitter.com/niraj_cruise/status/808573639025131520
@Mamta_Sharma_ कैसे खोज पायेगा तू कि ये देश कहाँ कहाँ टूटा है
जहा मिला है मौका वहा @INCIndia ने इसको लूटा है— Bhavin ?? (@bhavinambaliyal) December 13, 2016
https://twitter.com/05d8398f3543487/status/808572672875593728
चचा आप तो BJP के प्रवक्ता बन गये। मतलब आप मानते हैं कांग्रेस ने देश डुबा दिया था और 2014 के बाद देश ऊपर जा रहा है ??
— Bhagat singh (@Bhagats90242774) December 13, 2016
https://twitter.com/get2dubey/status/808592143925116932
ओह ,बड़ी ही भद्दी और डरावनी सोच है आपकी?मोदी बिरोध में इतने ओछे हो गए कि देश को डुबाने की कल्पना कर डाली?धिक्कार है तुम्हे
— Lal Vikram Pratap Singh (@vikram900) December 13, 2016