Funny Instagram Reels: ठंड बिना रजाई-कंबल के गुजारना तो नामुंकिन है। सभी के घर रजाई-कंबल बेड पर पड़े दिखते हैं। रोजाना यूज होने के कारण कई बार वो गंदे भी हो जाते हैं। चूंकि हम इसे चादर या अन्य कपड़ों की तरह रोजाना धुल नहीं सकते इसलिए कई घरों में इसे कवर लगाकर रखा जाता है। हालांकि, रजाई-कंबल में कवर लगाना एक कला है। सभी से ये काम नहीं हो पाता।

कवर लगाने का एकदम आसान देसी जुगाड़

घर पर तो मम्मी या दीदी रजाई-कंबल में कवर लगा देती हैं, पर जो लोग घर से बाहर अकेले रहते हैं, उनके लिए ये काम बड़ा कठिन हो जाता है। खासकर लड़कों के लिए। हालांकि, इनदिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रजाई-कंबल में कवर लगाने का एकदम आसान देसी जुगाड़ दिखाया जा रहा है।

वीडियो में दो लोग दिख रहे हैं, संभवतः मां-बेटी जो बड़ी आसानी से कंबल में कवर लगाते दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की अपने हाथ में कवर लिए खड़ी है, जो उल्टा है। हाथ को उसने ऊपर एकदम सीधा उठा रखा है। तभी उसकी मां कंबल लेकर आती है।

यह भी पढ़ें – 17 सालों का साथ! JCB ने नाग को कुचला, नागिन घंटों करती रही विलाप फिर…, हालत देख इमोशनल हुए लोग, Video Viral

मां बेटी को कंबल का दोनों छोर पकड़ा देती है, जो पहले से ही कवर पहन कर खड़ी है। फिर वो धीरे-धीरे वो कवर को ऊपर की ओर खींचना शुरू करती है। ऊपर की ओर खींचने पर कवर सीधा होता जाता है। साथ ही कंबल को कवर भी करता जाता है। आखिर में दिखता है कि इस देसी जुगाड़ से कंबल में कवर लग जाता है। ऐसे में महिला उसे फोल्ड कर एस ओर रख देती है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, इसे करीब चार लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

यह भी पढ़ें – जिस लड़की के प्यार में अवैध तरीका अपनाकर भारत से पाकिस्तान पहुंचा ‘बाबू’, उस ‘रानी’ दे दिया धोखा, कहानी में बड़ा ट्विस्ट है

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “ये आइडिया इंडिया के बाहर नहीं जाना चाहिए।” दूसरे ने लिखा, “सेव कर लेती हूं, आगे काम आएगा। बढ़िया ट्रिक।” तीसरे यूजर ने लिखा, “कल मेरे को ये आइडिया क्यूं नहीं आया।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “मम्मी के आइडिया के सामने तो अल्बर्ट आइंस्टीन भी फेल है।’

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें….