आम तौर पर लड़कियों को स्कूटी या कार चलाते हुए देखा जाता है, लेकिन एक लड़की ऐसी भी है जो दिल्ली की सड़कों पर बाइक से फर्राटा भरती हुई नजर आती है। इस लड़की की इस अदा ने उसे पूरे भारत भर में चर्चा का विषय बना दिया है। 22 साल की रोशनी मिस्बाह दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में अरब इस्लामिक कल्चर की पढ़ाई कर रही है। हर दूसरी लड़की तरह की रोशनी मिस्बाह भी है, लेकिन बाइक राइडिंग के शौक ने उनकी पहचान दूसरी लड़कियों से अलग बनाई। दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी चलाने के कारण उनको ‘हिजाबी बाइकर’ का टाइटल दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोशनी मिस्बाह विंडचेजर्स और दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स ग्रुप की सदस्य है। रोशनी का कहना है कि उन्होंने नौवीं क्लास में बाइक थामी थीं और उस समय भी उन्होंने हिजाब पहना हुआ था। मोटरसाइकिल चलाना मेरे जीन में है।
रोशनी ने कहा कि बाइक चलाने के अपने शौक की बात उन्होंने अपने पिता और बहनों से शेयर किया। रोशनी के पापा ने रोशनी के एक शौक और सपने का पूरा सपोर्ट किया। रोशनी गाजियाबाद में रहती हैं। ब्लैक लेदर जैकेट, जीन्स, हाई हील बूट और सिर पर हिजाब पहन जब रोशनी घर से बाइक लेकर निकलती हैं, लोग मुड़-मुड़ कर देखते नहीं थकते। रोशनी का यह फैशन उन लोगों के लिए भी एक सबक है, जिन्हें लगता है कि महिलाओं और लड़कियों को घर की चारदीवारी में ही रहना चाहिए।
रोशनी ‘The Bikerni’ ग्रुप का भी हिस्सा है। जो कि सामान्य रूप से महिलाओं का एक समूह है जिसका उद्देश्य मोटर साइकिल के माध्यम से महिलाओं में जागरुकता पैदा करना और महिलाओं को रोमांच के लिए प्रेरित करना है।
(Courtesy: ScoopWhoop)

