सोशल मीडिया पर एक मां ने अपने बेटी के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने की कहानी शेयर की है, मां ने नोटिस किया था कि उसकी बेटी का वजन बढ़ रहा है, वह चिढ़चिढ़ी रहती है और उसके व्यवहार में भी काफी बदलाव आ गया है। हालांकि मां को लगा कि बेटी की टीनएज शुरु हो चुकी है, यह हार्मोनल बदलाव के कारण हो सकता है।

वह घर आती, मां को खाना खिलाती, बच्चों के साथ खेलती और खाने-पीने की चीजें देती, मौका मिलते ही कर गई भयानक खेल

मां को पता नहीं था कि उसकी 16 साल की बेटी प्रेग्नेंट है। महिला ने पोस्ट में कहा है कि उसकी बेटी किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी और लोगों से मिलना-जुलना भी कम दिया था। वह अपने कमरे में ज्यादा समय बीताने लगी थी। हालांकि उसके पीरियड सामान्य थे, हर महीने समय से उसे पीरियड हो रहे थे। उसकी बेटी को भी पता नहीं था कि वह गर्भवती है। इस कहानी को पढ़कर हर कोई हैरान रह गया।

मां ने बताया है कि उसकी बेटी पिछले कुछ महीनों से बदल सी गई थी। इसे बार-बार उल्टी हो रही थी, उसका पेट भी बढ़ गया था इसके साथ ही उसका वेट गेन भी हुआ था। हालांकि मां को लगा कि टीनएज और हार्मोन्स के कारण यह सब हो रहा है मगर हकीकत तो कुछ और ही थी। मां ने बताया कि उसने कई बार बेटी से बात करनी चाही मगर वह हर बार टाल देती।

प्यार को पाने के लिए 8 साल की मेहनत के बाद बना डॉक्टर, किस्मत को था कुछ और मंजूर, प्रेमिका की बड़ी बहन बनी जीवनसाथी, चौंकाने वाली कहानी

एक दिन बेटी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो मां उसे कार से अस्पताल लेकर जा रही थी। लड़की पिछले सीट पर बैठी थी क्योंकि उसे दर्द हो रहा था। मां ने बताया कि इसके बाद जो रास्ते में हुआ वह देख मां दंग रह गई। अचानक कार में छोटे बच्चे की रोने की आवाज आई, मां ने पीछे देखा कि पीछे की सीट पर बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

इसके बाद खून अधिक बहने के कारण लड़की बेहोश हो गई, मां उसे जल्दी से अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर्स ने दोनों को बचा लिया। महिला का कहना है कि अब दोनों ठीक हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि यह “क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी” है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें लड़की को भी पता नहीं चलता कि वो प्रेग्नेंट है। बेटी के पीरियड्स आने बंद नहीं हुए थे और उसका पेट भी कम निकला था। इसलिए किसी को ना शक हुआ ना पता चला। बता दें कि यह घटना ब्रिटेन की है, बेटी की पहचान गोपनीय रखी गई है। एडवेंचर से पहले डर रही थी लड़की, छलांग लगाते ही आया “हार्ट अटैक”, हवा में हो गई मौत, Viral Video में सुनाई दे रही चीख