फ्लोरिडा के समुंद्र तट के किनारे एक अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला, जब क्रूज जहाज एक दंपति के घर के करीब आ गया। इस जहाज को घर के करीब आता देख एक व्यक्ति बाहर निकलता है, जिसके बाद उसकी पत्नी वीडियो रिकॉर्ड कर लेती है। वीडियो में व्यक्ति की पत्नी को कहते सुना जा सकता है कि अंदर आ जाओ। बाद में इस महिला ने बताया कि, ”जहाज को घर के इतना करीब आते देखकर मैं डर गई थी। जैसे ही क्रूज जहाज उससे घर के करीब आया तो मैं चिल्लाने लगी क्योंकि मुझे अपने पति, अपने कुत्तों और अपने घर की चिंता हो रही थी। इस वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर मार्च को शेयर किया गया।
यह दंपति समुंद्र किनारे इस घर में पिछले सात सालों से रह रहा है। दंपति ने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा जब कोई जहाज घर के इतने करीब आ गया हो। क्रूज जहाज दंपति के घर से 100 फीट की दूरी पर था। क्रूज कंपनी पर कोताही बरतने का आरोप लगा रहा है। कंपनी ने अपने फेसबुक फेज पर इस मुद्दे पर अपनी सफाई दी है। कंपनी का कहना है कि हम इस बात का दावा करते हैं कि क्रूज ने तल को नहीं छुआ।
@CelebrityCruise almost ran aground in Port Everglades Fort Lauderdale. #firethecaptain pic.twitter.com/Y2ijWX5Mpj
— Bill Todhunter (@BillTodhunter) March 3, 2017
Celebrity Cruises ने अपने फेसबुक फेज पर लिखा है कि,” इस वाक्ये को हमारी में लाने के लिए धन्यवाद। हमें इसकी जांच कर रहे हैं। ये क्रूज 3 मार्च( शुक्रवार) को चला था। क्रूज हर समय स्पेशल लोकल पोर्ट पायलट की निगरानी में था। क्रूज में सफर कर रहे यात्रियों को खतरे में नहीं ड़ाला गया। हम ये दावे के साथ कह सकते हैं कि क्रूज ने तल को नहीं छुआ।
इस जबाव देते हुए बिल ने खिला है कि रेसपेक्टफुल्ली में आपके साथ असहमत हूं। क्रूज किनारे से महज 25 फिट की दूरी पर था और ये तय है कि तल को छुआ है। इस वीडियो पर ट्विटर पर एक ने लिखा है कि वीडियो देखने के बाद अब ये जांच करनी चाहिए कि क्रूज का पायलट यहां क्या करने आया था।

