इंडियन क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर आर अश्विन को ट्विटर पर उनकी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाले अश्विन अपने फैन्स के ट्वीट्स का जवाब देने की कोशिश जरूर करते हैं। अश्विन के व्यंग्य वाले ट्वीट्स और जवाब हर किसी को हैरान कर देते हैं। एक बार फिर इस ऑफ स्पिनर ने क्रिकेट क्विज का सही जवाब देकर हर किसी को चौंका दिया। ट्विटर पर श्रीनी मामा नाम के एक यूजर ने अश्विन से एक सवाल किया, जिसका कुछ ही मिनटों के अंदर अश्विन ने सही और सटीक जवाब दे दिया।
दरअसल ट्विटर यूजर ने क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछा, जिसके जवाब में जिन क्रिकेटर्स का नाम था, उनकी लिस्ट में खुद आर अश्विन भी शामिल थे, लेकिन बाकी क्रिकेटर्स का नाम खुद अश्विन ने ट्वीट कर बता दिया। ट्विटर यूजर ने 9 नवंबर के दिन सवाल किया, ‘आज ही के दिन 2011 में आर अश्विन टेस्ट डेब्यू में MOM जीतने वाले तीसरे इंडियन क्रिकेटर बने थे। लेकिन अगर आज की बात की जाए तो 5 इंडियन क्रिकेटर्स ने डेब्यू में MOM जीत लिया है। अश्विन के अलावा वो बाकी 4 क्रिकेटर्स कौन हैं?’
On this day in 2011, @ashwinravi99 became only the third Indian cricketer to win MOM on Test debut. As of today, 5 Indians have won MOM on debut. Who are the other four, Ash apart? #MamaAsks
— Srini Mama (@SriniMama16) November 9, 2017
अश्विन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘रोहित, आरपी, प्रवीण आमरे, शिखर धवन।’ इंडियन क्रिकेटर के इतनी तेजी से दिए गए सवाल से ट्विटर यूजर काफी हैरान रह गया। जवाब में उसने ट्वीट किया, ‘नॉलेजेबल चेन्नई ब्वॉय। एक क्रिकेटर होने के नाते आपको ये सब याद नहीं रखना चाहिए।’ बता दें कि भारत श्रीलंका के खिलाफ 16 नंवबर से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज से भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की वापसी होगी। रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका अदा करते हैं। ईडन गार्डंस स्टेडियम में 16 नवंबर को खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। श्रीलंका का इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच होगा।
Rohit, RP, Pravin Amre, Shikhar,
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) November 9, 2017
#KnowledgeableChennaiBoy gets it spot on. As a cricketer, you are not supposed to remember all these!
— Srini Mama (@SriniMama16) November 9, 2017
भारतीय टीम (पहले दो टेस्ट मैचों के लिए) :
विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा।