Couple Magnet Fishing Story: कहते हैं जब ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही न्यूयॉर्क की एक झील में मछली पकड़ने वाले पति-पत्नी के साथ हुआ। पल भर में उनकी किस्मट पलट गई। देखते ही देखते वे गरीब से अमीर बन गए। कपल चुंबक वाले जाल के सहारे मछली पकड़ने का काम करते हैं। वे रोजाना की तरह झील में मछली पकड़ने गए थे।
संदूक खोली तो फटी रह गईं आंखें
मछली पकड़ने के समय उनके जाल में एक ऐसी चीज हाथ लगी जिसने उनकी किस्मत ही बदल दी। उन्होंने मछली पकड़ने के लिए पानी में चुंबक वाला जाल डाला। इसके बाद उन्हें जाल में कुछ भारी सा महसूस हुआ। उन्होंने जब जाल को बाहर निकाला तो देखा कि एक भारी संदूक जाल के अंदर फंसी थी। उन्होंने उस संदूक को अपनी तरफ खींचा। दब उन्होंने संदूक को खोलकर देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। उन्होंने देखा तो संदूक के अंदर लाखों की नोटों की गड्डियां से भरी तिजोरी रखी हुई थीं। उनमें से कुछ नोट खराब हो गईं थीं मगर काफी हद तक गड्डियां अच्छी थीं।
बुलानी पड़ी पुलिस
उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए फौरा पुलिस को कॉल किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदूक को चेक किया। संदूक के अंदर लगभग 83 लाख $100,000 (8,347,000) नकदी रखी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने वह संदूक कपल को दे दी। पुलिस ने कहा कि संदूक किसी अपराध वाली जगह पर नहीं मिली है और संदूक के अंदर कोई पता भी नहीं है जिससे इससे मालिक का पता लगाया जा सके। यह कहते हुए पुलिस ने वह सारा पैसा दंपत्ति को दे दी। इस तरह दंपत्ति की किस्मत पल में भर में ही पलट गई। वे देखते ही देखते गरीब से अमीर बन गए। इस तरह उनकी लॉटरी लग गई।
दरअसल, जेम्स केन और बार्बी एगोस्टिनी 31 मई शुक्रवार को क्वींस के फ्लशिंग मीडोज कोरोना पार्क की एक झील में चुंबक जाल से मछली पकड़ने गए थे। कपल ने एक मजबूत चुंबक वाली एक जाल झील में फेंक दी। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों को दूसरे छोर पर कुछ भारी महसूस हुआ इसके बाद तो उन्होंने जाल को खींच ली।
बॉक्स में मिले $100 नोटों के बंडल
जाल में एक संदूक थी। जब उन्होंने बक्सा खोला तो पाया कि उसमें $100 नोटों के बंडल थे। जिनकी कीमत लगभग $100,000 थी। NY1 की रिपोर्ट के अनुसार, दंपति ने न्यूयॉर्क पुलिस को इस बारे में सूचित किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पैसे रखने की अनुमति दे दी, क्योंकि इसका किसी अपराध स्थल से कोई लेना-देना नहीं था। पुलिस ने यह भी कहा कि तिजोरी के मूल मालिक की पहचान करने का कोई तरीका नहीं था, जिससे जोड़े को इसे रखने की अनुमति मिल सके।
श्री केन के बीबीसी को बताया “हमें पहले भी बहुत सारी तिजोरियां मिली हैं मगर जब मैंने जाल देखी तो लगा’यह संभव नहीं है।’ हमने इसे बाहर निकाला और यह सैकड़ों की संख्या में बड़े-बड़े ढेर में नोटों की गड्डियां रखीं हुईं थीं।” केन ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि फाइंडर्स कीपर्स नियम ने हमारे लिए काम किया।”
केन ने आगे बताया कि उन्होंने बहुत अधिक पैसा खर्च किए बिना खजाने की खोज के लिए COVID-19 महामारी के दौरान चुंबक मछली पकड़ने की शुरुआत की थी। केन ने कहा, “कोविड लॉकडाउन के दौरान हम ऊब गए थे और मेरे मन में हमेशा से खजाना शिकारी बनने की चाहत थी… इसलिए हमने चुंबक मछली पकड़ने जैसी चीज़ की खोज की।” दंपति ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के समय के हथगोले, उन्नीसवीं सदी की बंदूकें और एक पूर्ण आकार की मोटरसाइकिल भी मिली थी।