कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ट्विटर के जरिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार किया। सिंह ने पाकिस्तान पर भारत को धार्मिक आधार पर बांटने के लिए ‘षड्यंत्र’ रचने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि वह सफल नहीं होगा। शहीद दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, “पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटने का षड्यंत्र रच रहा है लेकिन वह सफल नहीं होगा। हमें 1947 में धार्मिक आधार पर बांटा गया था। हम उसे भूल नहीं पाये हैं….सभी भारतीय भाई हैं, चाहे वे हिंदू मां की कोख से पैदा हुए हों या मुस्लिम मां की कोख से।” इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वे इससे सहमत हैं कि पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटना चाहता है, लेकिन गृहमंत्री और उनके बॉस (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) भी तो वही कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हां, राजनाथ सिंह जी पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटना चाह रहा है। क्या आपको पता चला कि आप और आपके बॉस भी वही कर रहे हैं?’

गांधी के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्‍हें ट्राॅल किया। दो दिन पहले, राहुल ने कहा था कि वह ‘नोटबंदी पर संसद में जो भाषण देंगे उससे भूकंप आ जाएगा।’ उनके इसी बयान का संदर्भ लेकर यूजर्स चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा भी कि ‘शांत हो जाइए, भूकंप आ जाएगा।’ कुछ यूजर्स ने राहुल गांधी और कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक होने पर भी चुटीली टिप्‍पणियां कीं। रमन ने लिखा, ”आप अपना ट्विटर अकाउंट तक संभाल नहीं सकते, 1.3 बिलियन जनता को भी नहीं संभाल पाएंगे।” नीचे देखिए यूजर्स की प्रतिक्रियाए:

https://twitter.com/raman_mp/status/807916088977661952

https://twitter.com/gauri_kulkarnii/status/807910257867505664

https://twitter.com/lahirisantanu/status/807911800142315520

https://twitter.com/realpraz/status/807915644746219520

राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट 30 नवंबर की रात हैक कर लिया गया था। अकाउंट को हैक करने के बाद उनके हैंडल से उनके और उनके परिवार के बारे में अपशब्द लिखे गए थे। अगले ही दिन, कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया। Legion नाम के हैकर ग्रुप ने इन हैकिंग की जिम्‍मेदारी ली थी।

दूसरी तरफ, राजनाथ रविवार को राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तानी से शांति का रास्‍ता अपनाने को कहा। उन्‍होंने कहा, ”भारत सभी को साथ लेकर और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने को लेकर प्रतिबद्ध है।”