गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश में दिए बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विधायक ने इसपर शनिवार (21 अप्रैल, 2018) को ट्वीट कर लिखा है, ‘मोदीजी से देश में मूंगफली तो तूटती नही और विदेश में अखरोट तोड़ने की बाते करते हैं।’ हालंकि कांग्रेस विधायक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई यूजर्स ने उन्हें पीएम का सम्मान करने की नसीहत दी है। सतीश जोगी लिखते हैं कि गांधी परिवार की सेवा करोगे तो कांग्रेस में आगे बढ़ोगे। कांग्रेस में ऐसे काम के ही अंक मिलते हैं। सभी राहुल गांधी को मसका मारते रहते हैं। पिंटू राठौर लिखते हैं, ‘सभी विपक्ष पार्टी को एक किया वो ही हमारे लिए गर्व की बात है।
अब तो समझो 2019 में आंधी आई और 4 लोगो को जैसे भगाया वैसे ही अब 5वां भागेगा।’ एक कमेंट में लिखा गया कि सभी मोदी के खिलाफ बोलते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पीएम का खौफ है। पहले पार्टी मिलकर सरकार बनाती थीं अब सब मिलकर विपक्ष बना रहे हैं। महेंद्र गुप्ता लिखते हैं, ‘सत्तर साल कांग्रेस मूंगफली-अखरोट और देश व देशवासियों को तोड़ने का ही काम करती रही है। हमें नहीं करना यह काम।’ खालिद हुसैन लिखते हैं, ‘अल्पेश ठाकोर सही पकड़े हैं।’
लवकुश पांडे विधायक के ट्वीट पर तंज कसते हुए लिखते हैं, ‘पीएम मोदी का पता है कि मूंगफली तोड़ने के लिए तुम्हे रखा है, मगर अखरोट उनके सिवा कोई तोड़ भी नहीं सकता।’ एक यूजर लिखते हैं कि मशरूम खाने वाले दांतों से अखरोट कभी नहीं तोड़ेंगे, नहीं तो दांत टू जाएंगे।
मोदीजी से देश में मूंगफली तो तूटती नही और विदेश में अखरोट तोड़ने की बाते करते हैं। @kunalkamra88#Modinomics
— Alpesh Thakor (@AlpeshThakor_) April 21, 2018
Modi Todate nahi ukhaad dete hai
— Naynesh shukla (@nayneshshukla) April 21, 2018
nirav modi ya lalit modi??
— Shubham Kumar (@iamshubhmKr) April 21, 2018
सभी विपक्ष पार्टी को एक किया वो ही हमारे लिए गर्व की बात है।
अब तो समजो 2019 में आंधी आयी और ये 4 लोगो को जैसे भगाया वैसे ही अब 5वा पप्पू भागेगा।#जलन— Pintu Rathod (@PintuRathod85) April 21, 2018
Bhai Alpesh shi pakde h
— Khalid Hussein (@KhalidH62841137) April 21, 2018

