एक बार फिर से एक चीनी न्यूज एंकर का भारत को लेकर बनाया गया अनालिसिस वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इसे खूब ट्रोल किया जा रहा है। नए वीडियो में एक चीनी एंकर डोकलाम गतिरोध को लेकर चीन के पक्ष को सही और भारतीय पक्ष को गलत करार दे रहा है। एंकर भारत और चीन के ऐतिहासिक संबंधों पर जानकारी देने के बहाने भारत को चेतावनी देता कि उसका चीनी सीमा में दाखिल होना गलत है। वीडियो “चाइना जिनहुआ न्यूज” नाम के एक मीडिया संस्थान द्वारा तैयार किया गया है जिसे उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। शो का नाम टॉक इंडिया है। चीनी एंकर भारत की संस्कृति और इतिहास का हवाला देकर उसे अपने जवानों को हटाने और दोनों देशों के संबंध मजबूत करने की बात भी कहता है।

एंकर 18 को जून 2017 को भारतीय जवानों के सिक्किम सेक्टर पार कर चीनी क्षेत्र में दाखिल होने की बात कहता है। इस वीडियो को भी ट्विटर पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कुछ दिन पहले ही चाइना जिनहुआ न्यूज ने “Seven Sins” शीर्षक के एक वीडियो में भारत का मजाक बनाने और गलत आरोप लगाने की कोशिश की थी। Seven Sins वीडियो में एक महिला एंकर ने डोकलाम मुद्दे को लेकर भारत पर कई गलत आरोप लगाए है। इसके जवाब में हिंदुस्तान टाइम्स ने कॉमेडियन वासु प्रिम्लानी के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया था जिसे सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही मिली थी। इसमें वासु ने चीन द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों का भंडाफोड़ किया था। बहरहाल आप देखें चीनी मीडिया का यह नया वीडियो।

लोगों ने उड़ाया मजाक

“Seven Sins”

“Seven Sins” पर वासु का जवाब