14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर महिला पत्रकार सागरिका घोष ने अपने आपको नेहरू का फैन बताया है। सागरिका ने ट्वीट करके पंडित नेहरू की तारीफ की है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू को साल 1947 के हेंडसम प्रिंस चार्मिंग के साथ ही उन्हें सपने देखने वाले, सिद्धांतवादी, बुद्धिजीवी और रॉकस्टार भी करार दिया है। इसके बाद ट्रोल्स ने सागरिका को निशाने पर ले लिया। टि्वटर यूजर्स ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

सागरिका के ट्वीट पर सूर्य प्रताप सिंह नाम के यूजर ने लिखा है, ‘इतने अच्छे शब्द लिखे हैं कि हंसी के मारे आंखों के आंसू नहीं रुक रहे है। नेहरू जी के अंदर जो बच्चा था जरा उसकी नटखट शैतानियों के बारे में भी लिखिए।’ वहीं प्रियव देसाई नाम के यूजर ने कमेंट किया है, ‘हो सकता है, लेकिन कश्मीर मुद्दे में ना केवल हजारों लोगों की जान गई है, बल्कि सेना की देखरेख और अन्य सुविधाओं के लिए काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। इसके साथ ही अगर सरदार पटेल जैसा पूरा कश्मीर चाहते थे, वैसा होता तो हमारे मध्य एशिया में व्यापार के रास्ते खुल जाते।’ मौशम शर्मा नाम के यूजर ने लिखा है, ‘आज भी कुछ गुलाम वंश की परंपरा का पालन कर रहे है।’

इनके अलावा एक अन्य यूजर अभिलाष उप्पला ने लिखा है, ‘नेहरू एक भ्रष्ट और मूर्ख प्रधानमंत्री थे, उन्होंने हमारे देश को लूटा है। हमें शर्त आती है कि उनके जन्मदिन को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।’ गौरी भट्टाचार्य ने कमेंट किया है, ‘जवाहर लाल नेहरू कौन थे? सत्ता को प्रेम करने वाले छद्म समाजवादी थे, जिन्होंने भारत को बर्बाद किया और एक राजनीतिक राजवंश स्थापित किया।’

https://twitter.com/labach_babach/status/930304127636201472

https://twitter.com/Shaitaan_Baalak/status/930300828987961346

जयंती पर भी नहीं बख्‍शा, इन तस्‍वीरों के जर‍िए ट्रोल्‍स ने पंड‍ित नेहरू को बनाया न‍िशाना

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जा रहा है। भारत में बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन(14 नवंबर) के मौके पर मनाया जाता है। भारत में 1964 से पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था लेकिन पंडित नेहरू की मौत के बाद बाल दिवस उनके जन्मदिन (14 नवंबर) पर मनाया जाने लगा। बाल दिवस के मौके पर ट्रोल्स ने जवाहर लाल नेहरू को भी नहीं बख्शा। नेहरू को कुछ तस्वीरों के जरिए टि्वटर पर ट्रोल किया जा रहा है। इनमें ज्यादात्तर तस्वीरें फर्जी और एडिट की हुई हैं। कुछ तस्वीरों में नेहरू को एडविना माउंटबेटन के साथ दिखाया गया है, जिनमें वह सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को जरिए उनके छवि और चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए, किन तस्वीरों के जरिए नेहरू पर साधा गया है निशाना…(All Photos Source: Twitter)