मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट को बंद करने का एलान किया। इनकी जगह 500 रुपए और 2000 रुपए का नया नोट जल्दी जारी किया जाएगा। सरकार ने यह फैसला भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन, जाली नोटों के गोरखधंधे के खिलाफ लिया गया है। जहां कुछ लोग सरकार के इस फैसले के समर्थन में दिखे, वहीं कई लोगों ने इसका विरोध भी किया। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस फैसले को कई यूजर्स ने कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक बताया है। वहीं, बैंकर से लेखक बने चेतन भगत ने ट्विटर पर पीएम मोदी के इस फैसले पर तंज कसा। लेकिन चेतन के इस ट्वीट के विरोध में कई सोशल मीडिया यूजर्स उतर आए।

चेतन भगत ने इस संबंध में मशहूर अमेरिकन टीवी शो ‘Orange is the new Black’से मिलती जुलती एक लाइन ट्वीट की थी। उन्होंने लिखा था, “Ladies and Gentlemen, cash, is the new trash.” (भाईयो और बहनों, रुपए अब कचरा हो गए हैं।) चेतन भगत के इस ट्वीट के जवाब में अधिकतर लोगों ने उनकी बुक को लेकर तंज कसा है। यूजर्स ने कहा कि कचरे के मामले में उनकी बुक टॉप पर है।

 ने लिखा, “कम से कम इस कचरे (रुपयों) के बदले में हमें नए नोट तो मिलेंगे। कुछ तो मिल रहा है। लेकिन अबकी बुक के मामले में ऐसा कुछ नहीं है।”

https://twitter.com/lack_a_daisy/status/796033016766156801

https://twitter.com/Sahir_Dhoom/status/796225825632829440

https://twitter.com/arindambhattac9/status/796060052427657216