Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक महिला अपने पति को मायके जाने की बात कहकर भांजे के साथ होटल रूम में गई थी। कथित तौर पर महिला का भांजे के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मिलने की प्लानिंग की और मानी अपने भांजे से मिलने के लिए बुलंदशहर जा पहुंची। महिला ने कथित तौर पर अपने पति से मायके जाने की झूठी बात कही और भांजे से मिलने चली गई।

नोएडा कॉलेज की छात्रा ने Farewell में किया ऐसा Dance, Viral Video देख लोगों ने शर्म से झुका लीं आंखें, कई का फूट पड़ा गुस्सा

दोनों एक होटल में रुके थे हालांकि उन्हें एक ऐसी खबर मिली कि दोनों ने कमरे में जहर खा लिया। किसी के जरिए उन्हें पता चला कि पुलिस दोनों की खोज रही है। यह जानकर दोनों डर गए, इसके बाद दोनों ने होटल में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जब उनकी तबीयत में सुधार हुआ तो वे दिल्ली पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर गई। हालांकि मामले को लेकर नगर कोतवाली पुलिस ने किसी रिपोर्ट दर्ज होने की बात से इनकार किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दो दिन पहले ही दोनों ने अपना घर छोड़ दिया था। महिला की शादी जहांगीराबाद में हुई थी, उसका भांजा दिल्ली में रहता है। भांजे की उम्र 22 साल है। महिला पहले मायके गई औऱ फिर वहां से 17 भांजे के साथ चली गई। परिजन महिला की तलाश में जुटे थे, जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने गौतमबुद्धनगर के थाना में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

लड़के के घरवालों ने भी उसकी गुमशुदगी दिल्ली के थाना दयालपुर में दर्ज कराई थी। पुलिस को पता लगा कि महिला और युवक एक होटल में रुके हुए हैं। जब दोनों को इस बारे में पता चला तो लोक-लाज के भय से उन्होंने जहर खा लिया, हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची औऱ दोनों को इलाज कराया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

लड़के को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, पहले पैर को दबोचा फिर जबड़े में पकड़ी गर्दन और…, Viral Video देख कांप जाएगा कलेजा