ब्रिटेन राजघराने के प्रिंस हैरी का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में प्रिंस हैरी हाथों में समोसा छिपा कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ITV News ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए ITV News ने लिखा कि ‘रंगेहाथों पकड़े गए। भूखे प्रिंस हैरी कुकबुक के लॉन्चिंग कार्यक्रम में स्नैक लेकर जाते हुए नजर आए।’
इस वीडियो को देखने के बाद कई दूसरी अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रिंस हैरी के हाथ में नजर आ रही चीज समोसा है। जबकि इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जब 34 साल के प्रिंस खाने के स्टॉल के पास से निकलते हैं तो उन्होंने अपने हाथ में नैपकिन के अंदर कोई चीज छिपा रखी है। हालांकि यह चीज क्या है यह साफ-साफ नजर नहीं आ रहा है।
Caught red-handed!
Hungry Prince Harry seems to be taking a snack home after attending the ‘Together’ cookbook launch with Meghan and her mother pic.twitter.com/Uta8EPB5R8
— ITV News (@itvnews) September 20, 2018
कैमरे में प्रिंस हैरी हाथ में कोई चीज छिपाकर आराम से जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रिंस हैरी बार-बार यह कोशिश करते नजर आ रहे हैं कि किसी की भी नजर उनके हाथ में रखी चीज पर ना पड़े। अचानक उन्हें एहसास होता है कि कोई कैमरा उन्हें देख रहा है। इसके बाद प्रिंस हैरी मुस्कुराने लगते हैं। इतना ही नहीं अपनी गाड़ी तक पहुंचने से पहले तक प्रिंस हैरी इस चीज को अपनी हाथ में छिपा कर रखते हैं और फिर गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं।
यहां आपको बता दें कि प्रिंस हैरी पत्नी मेगन मार्केल के साथ एक कुकबुक की लॉन्चिंग में पहुंचे थे। केंसिंगटन पैलेस में मेगन मार्केल खुद इस इवेंट को होस्ट कर रही थीं। कुकुबुक में ग्रेनफेल टॉवर अग्निकांड-2017 से पीड़ित सैकड़ो महिलाओं द्वारा लिखी रेसिपी है। यह मेगन का चैरिटी वर्कशॉप था।


