शादियों का सीजन चल रहा है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, कई खबरें ऐसी हैं जिन पर भरोसा करना आसान नहीं है। ऐसी ही एक हैरान करने वाली खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से सामने आई है। जहां वरमाला से ठीक पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, इसलिए उसे फोन किया मगर सामने से उसे जो जवाब मिला सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस खबर की आस-पास के इलाकों में भी चर्चा है।
प्रेमी से शादी करना चाहती थी दुल्हन
दरअसल, हमीरपुर में एक स्वयंसेवी संस्था सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन करा रही थी। जिस दुल्हन की हम बात कर रहे हैं वह सुरौली की रहने वाली है, उसकी शादी खरौंज गांव के एक युवक के साथ तय हुई थी। धूम-धाम से बारात पहुंची, इसके बाद वरमाला की रस्म होने लगी। इस जोड़े को रात 10 बजे के करीब भी स्टेज पर बुलाया गया। वरमाला से पहले जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। मामला और तब बढ़ गया जब दुल्हन ने अपने प्रेमी को फोन लगा दिया। हालांकि उसके प्रेमी ने उसे ऐसा जवाब दिया, जिस पर उसे भी यकीन नहीं हुआ। दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया और मजबूरी में उसे उसी दूल्हे से शादी करनी पड़ी, जिसे थोड़ी देर पहले उसने ठुकरा दिया था।
प्रेमी ने कहा- नहीं करनी तुमसे शादी
दुल्हन ने अपने प्रेमी को फोन लगाया था और शादी करने के बुलाया था। हालांकि उसके प्रेमी ने मना कर दिया। प्रेमी उससे शादी नहीं करना चाहता था। दुल्हन किसी भी कीमत पर दूल्हे से शादी नहीं करना चाहती थी। बात बढ़ती देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जब प्रेमी भी शादी के लिए नहीं माना तो पुलिस ने दुल्हन को खूब समझाया, आखिरकार थक हारकर मजबूरी में उसने उसी दूल्हे से शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया और सभी रीति रिवाजों के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई।
हालांकि दोनों की शादी की खूब चर्चा रह, दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर चली गई। इस वायरल न्यूज पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, जो इस लड़की के साथ हुआ वह किसी के साथ न हो। दूसरे ने लिखा है प्रेमी ने समाज को चुना है, तीसरे का कहना है कि डरपोक था प्रेमी। खैर, इस खबर पर आपकी क्या राय है?