चीन का एक शादी समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह ये है कि शादी समारोह के दौरान दूल्हे की एक्स-गर्लफ्रेंड सजधज कर वहां पहुंच गई और अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को वापस चलने को कहा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्टेज पर दूल्हन के साथ खड़ी दूल्हे को खिंच रही है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एक्स-गर्लफ्रेंड की एंट्री शादी समारोह के दौरान तब हुई, जब दूल्हा-दूल्हन को ‘किस’ करने वाला था। यह शादी का एक पश्चिमी तरीका है, जहां दूल्हा दुल्हन को शादी के दौरान ‘किस’ करता है और इस ‘किस’ के बाद माना जाता है कि दोनों की शादी हो गई। दूल्हे की एक्स-गर्लफ्रेंड के दौरान यह ड्रामा शुरू करने के बाद दुल्हन आवाक रह गई और स्टेज पर से चली गई।
रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से नाता तब तोड़ लिया था जब आभास हुआ कि दोनों का व्यक्तित्व अलग-अलग है। शादी के दौरान अचानक अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के द्वारा किए गए इस काम से दूल्हा भी हैरान रह गया। उसने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को सबके सामने स्टेज पर झिड़क दिया। खुद पीछे हट गया। दुल्हन को समझाने की कोशिश की। वहीं, एक्स-गर्लफ्रेंड लगातार अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड से साथ चलने की गुहार लगाती रही। उसके कपड़े तक पकड़ कर खिंचे। दूल्हने के स्टेज से जाने के बाद दूल्हा भी नीचे उतर गया। चीन के सोशल मीडिया साइट वीबो पर यह वीडियो वायरल होने पर यूजर्स ने एक्स-गर्लफ्रेंड की इस करतूत की आलोचना है। वहीं, दूल्हे का साथ दिया है।
कुछ दिनों पहले पाकिस्तान की एक महिला का पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने लैंगिक समानता का मुद्दा उठाते हुए अपने पति को बुर्के में डिनर पर ले गई थी। डिनर के दौरान महिला ने अपनी और अपने पति (बुर्का में) की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। महिला ने लिखा था, “ये मेरे हैंडसम पति हैं। आप इन्हें देख नहीं सकते हैं कि वह कितने हैंडसम हैं। मैं इनकी खूबसूरती छिपाकर रखने की कोशिश करती हूं क्योंकि इस पर सिर्फ मेरा हक है।” महिला के इस पोस्ट पर लोगों ने काफी कमेंट किए थे। कुछ ने इसका समर्थन किया था तो कुछ ने विरोध किया था।
