उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां धूम-धाम से शादी की रस्में हो रहीं थीं तभी एक लड़की स्टेज पर पहुंच गई और दुल्हन का हाथ पकड़कर खींचने लगी। यह देखकर वहां मौजूद सभी मेहमान हैरत में पड़ गए। दूल्हा-दुल्हन की रस्में हो रही थीं, दोनों स्टेज पर खड़े होकर बड़ों का आशीर्वाद ले रहे थे, फोटो खींची जा रही थी। तभी अचानक दुल्हन की एक दोस्त आ धमकी, वह दावा करने लगी की दोनों का प्रेम संबंध था।
लड़की ने यह भी दावा किया कि दोनों चार सालों तक लिव-इन में रह रही थीं, दोनों ने वादा किया था कि वे किसी से शादी नहीं करेंगी। उसने यह भी दावा किया कि इसी चक्कर में उसने शादी के लिए आए तीन रिश्ते ठुकरा दिए थे।
‘हम चार सालों तक रिश्ते में रहे’
लड़की ने खुद को दुल्हन की प्रेमिका बताते हुए सगाई समारोह में खलल डाला। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि वे चार सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में थीं और दुल्हन ने उस दौरान शादी के तीन प्रस्ताव ठुकरा दिए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
स्टेज पर ही दोनों लड़कियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। आखिर में लड़के वालों ने शादी कैंसिल कर दी। बारात बिना दुल्हन के लौट गई, दुल्हन के पास मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री है, उसकी सगाई अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके के एक शख्स से हुई थी। सगाई समारोह गांधी पार्क थाना क्षेत्र के रूबी होटल में हुआ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना तब सामने आई जब कपल स्टेज पर था और दुल्हन की कथित प्रेमिका उनके पास आई, उसने दुल्हन का हाथ पकड़ा और उसे दूर ले जाने की कोशिश करने लगी। दुल्हन और उसकी कथित प्रेमिका 2021 में एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ती थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया था और शादी के कई प्रस्तावों को ठुकरा दिचा था। यह भी जानकारी सामने आई है कि दुल्हन ने किसी और से शादी करने पर आत्महत्या की धमकी दी थी और अपनी समलैंगिक प्रेम कहानी को छिपाकर रखने का वादा किया था। हालांकि दुल्हन ने सभी दावों का खंडन किया है, खैर इस खबर आपकी क्या राय है?