शादियों का सीजन चल रहा है, सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो फनी होते हैं तो कुछ दिमाग को हिलाकर रख देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की एक शादी काफी चर्चा में है। चर्चा है कि दूल्हा महीने के 1.2 लाख कमाता है मगर फिर भी दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। हर तरफ इस घटना को लेकर चर्चा हो रही है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल, दुल्हन को जैसे ही पता चला कि दूल्हे की सरकारी नौकरी नहीं है उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा प्राइवेट में अच्छी नौकरी करता है। वह महीने के 1.2 लाख कमाता है। दूल्हे ने दुल्हन को अपनी सैलरी स्लिप भी दिखाई मगर दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही। दुल्हन ने जैसे ही शादी से इनकार किया दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए। दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश की गई मगर वह अपने जिद पर अड़ी रही, आखिरकार शादी टूट गई।

छत्तीसगढ़ के एक कस्बे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक अपने बेटे के साथ बारात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे। धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ, नाच-गाना हुआ। दुल्हन पड़ोस के गांव देवरान गढ़िया की रहने वाली है। इसके बाद काफी अच्छे से जयमाला की रस्म हुई। सुबह के समय जब फेरों की बात आई तो दूल्हे के पिता से लड़की के परिवार वालों ने उसकी नौकरी के बारे में पूछा। पिता ने बताया कि उनका बेटा सिविल इंजीनियर है और एक प्राइवेट कंपनी में अच्छा काम करता है। यह सुनते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह सिर्फ सरकारी नौकरी करने वाले से ही शादी करेगी।

दूल्हे ने होने दुल्हन को अपनी सैलरी स्लिप भी दिखा दी कि वह महीने के एक लाख 20 हजार कमाता है और इसमें अच्छी तरह से जिंदगी जी सकती है मगर दुल्हन नहीं मानी। दोनों पक्षों के लोगों ने इस शादी के लिए पूरी कोशिश की। हालांकि आखिर में शादी तोड़नी पड़ी। थक-हार कर दोनों पक्षों में लेन-देन का समझौता हुआ और शादी टूट गई। वहीं मामले पर थानाध्यक्ष अनुराग मिश्रा का कहना है कि किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Sewing Hack Viral Video: सुई में धागा डालने के लिए एक टैबलेट के खाली स्ट्रीप का इस्तेमाल किया गया है। खाली स्ट्रीप को लंबा और पतला काट लिया जाता है, इसके बाद थोड़ा सा और काटकर खांचा तैयार कर लिया जाता है। देखें वायरल वीडियो।