आजकल शादियों में जब दुल्हन की एंट्री होती है तो उसके डांस की परंपरा बहुत चल रही है। हालांकि यह ट्रेंड कोई नया नहीं है पिछले कई सालों से शादियों में दुल्हन को स्टेज पर ले जाने से पहले डांस करने के लिए कहा जाता है। कुछ दुल्हन ऐसी होती हैं जो इस मूमेंट को अपने हल्के-फुल्के डांस से बहुत अच्छा बना देती हैं, लेकिन कुछ लड़कियां एकदम स्वैग में आकर खतरनाक वाला डांस कर देती हैं तो यह कहीं न कहीं हंसी का पात्र बन जाता है। हालांकि ऐसा सिर्फ दुल्हन के साथ ही नहीं बल्कि दूल्हे के साथ भी हो जाता है।
दुल्हन ने अपने डांस से उड़ाए होश
ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन सपना चौधरी के हरियाणवी गाने ‘काचे काट ले’ पर कतई धुम्मा ठा देती है। दुल्हन का डांस एकदम लौंडों वाले स्टाइल जैसा होता है। वायरल वीडियो में नाच रही दुल्हन का स्वैग देख आसपास मौजूद सभी लोग हैरान हैं यहां तक कि उस लड़की के पास ही खड़ीं एक आंटी के भी डांस को देखकर होश उड़ गए हैं।
‘दुल्हन का डांस देख दूल्हा सदमे में’
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर __mahi_b_72 नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर टेक्स्ट फ्रेम में लिखा है, “दूल्हा सदमे में है”। यह वीडियो 6 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 30 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। 90 हजार से अधिक यूजर्स वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रिया भी आ रही है।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये भाई पक्का कुकर में जाएगा। वहीं एक और अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहन रंगदागी पर उतर गई। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो सेम सपना चौधरी वाला डांस है।
यहां देखें वीडियो- https://www.instagram.com/p/DR6LZGDElSc/
