हिन्दुस्तान में आप शादी के दौरान दूल्हों को नोटों की माला पहने हुए जरूर देखा होगा। हालांकि आपने नोटों के गुलदस्ते को शायद ही देखा होगा। लेकिन चीन में एक शख्स ने अपनी गर्ल फ्रेंड को रिझाने के लिए यही गिफ्ट देने की सोची। इसके लिए इस शख्स को 3 लाख 30 हजार यूआन खर्च करने पड़े। भारतीय मुद्रा में ये रकम 35 लाख 70 हजार रुपये होती है। इससे जुड़ी तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ये एक लड़की चीन के चोंगचिग शहर के एक फैंसी होटल में नोटों के गुलदस्ते के साथ खड़ी दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बाद भी ये शख्स को जरा सा भी अफसोस नहीं है। बल्कि इस शख्स को खुशी है कि वह अपनी प्रेमिका को खुश कर सका।

इस शख्स ने अपनी प्रेमिका को ये गिफ्ट उसके जन्मदिन (16 मई) पर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक दुकान के 7 कर्मचारियों ने 10 घंटे की लगातार मेहनत के बाद इस गुलदस्ते को तैयार किया था। हालांकि अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए चक्कर में कानूनी विवाद में भी फंस सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के एक अधिकारी ने कहा कि इन शख्स ने गुलदस्ता बनवाने के दौरान नोटों को नुकसान पहुंचाया है और चीनी के कानूनों का उल्लंघन है। हालांकि हमें अभी यह पता नहीं है कि इस शख्स को सचमुच में कोई कानूनी समस्या हुई है या नहीं। लेकिन फिलहाल इस शख्स की प्रेमिका काफी खुश है। वह अपने आपको दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की मानती है।

बता दें कि भारत की तरह चीन में भी उपहारों के लेन-देन का रिवाज प्रचलित है। चीन में इससे पहले भी कई लोग महंगे गिफ्ट अपने नजदीकी लोगों को देते आए हैं। हालांकि इससे पहले नोट के गुलदस्ते भी दिये गये थे, लेकिन वे इतने महंगे नहीं थे। फिलहाल चीन के यूथ सेक्शन के बीच इस अनोखे गिफ्ट की खूब चर्चा हो रही है।