साल 1999 में एक बॉलीवुड फिल्म आई थी ‘सिर्फ तुम’। इस फिल्म का एक गाना ‘दिलबर-दिलबर’ काफी मशहूर हुआ था। खास कर इस गाने पर उस वक्त अभिनेत्री सुष्मिता सेन के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया था। काफी समय तक यह गाना लोगों खासकर लोगों के जुबान पर चढ़ा रहा। इसके बाद साल 2018 में अभिनेता जॉन अब्राहम की एक फिल्म आई ‘सत्यमेव जयते’। इस फिल्म में नोरा फतेही ने ‘दिलबर-दिलबर’ गाने के ही रीमेक पर अद्भुत डांस किया। नोरा फतेही का यह डांस भी लोगों को काफी पसंद आया। अक्सर शादी, विवाह या अन्य पार्टियों में यह गाना सुनने में आता है और लोग इस गाने पर जमकर डांस भी करते हैं।
हाल ही में इसी गाने पर एक लड़के का डांस वीडियो वायरल हुआ है। ‘दिलबर-दिलबर’ गाने पर इस लड़के ने भी लाजवाब डांस किया है। उसके डांस स्टेप्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। वीडियो को देखने से यह पता चल रहा है कि यह वीडियो किसी शादी-विवाह या फिर किसी अन्य कार्यक्रम का है। कार्यक्रम में इस लड़के के डांस ने समां बांध दिया है। उजले रंग के शर्ट और काले रंग के पैंट में नजर आ रहे इस लड़के ने गाने पर कमाल के मूव्स दिखाए हैं। स्टेज पर यह लड़का अपने डांस परफॉरमेंस से लोगों का दिल जीत रहा है और लोग वहां आसपास खड़े लोग उसकी जमकर हौसलाअफजाई कर रहे हैं।
इस शख्स ने नोरा फतेही को कड़ी टक्कर दी है। टिपिकल बॉलीवुड स्टाइल में डांस कर रहे इस लड़के के वीडियो की जमकर तारीफ भी हो रही है। इस लड़के ने स्टेज पर बैली डांस भी किया है। इस लड़के का यह डांस वीडियो GM491 नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
I am never watching Dilbar’s original video again. pic.twitter.com/WWVm63YHq2
— GM (@GM491) October 27, 2018
