बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर शनिवार को दिल्ली आए हुए थे। ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर वह जामा मस्जिद भी पहुंचे। यहां उन्होंने इबादत की और अन्य लोगों की त्योहार की मुबारकबाद दी। ऋषि ने बाद इबादत के दौरान की अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की। यूजर्स के सामने जैसे ही यह उनकी तस्वीर आई तो उन्होंने एक्टर को ट्रोल कर दिया। लोगों ने लिखा, “जो डर गया वह मस्जिद गया।” एक अन्य शख्स ने कहा, ” आप भी चले नमाज पढ़ने। सही में देश आगे बढ़ रहा है। ओवैसी बोलते हैं कि हिंदू उन्हें डरा रहे हैं। आप को देख उसे उल्टा लग रहा है।” वहीं, एक यूजर एक्टर से सवाल करता दिखा, “कहीं उनका राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का मन तो नहीं है?” हालांकि, कई लोगों ने ऋषि के इस फोटो और पोस्ट पर उनकी तारीफ भी है। बता दें शनिवार को देश भर में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया।
Eid Milad-Un-Nabi Mubarak! Prayers offered at Jama Masjid,New Delhi. pic.twitter.com/o6yXpg9Kle
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 2, 2017
ऋषि ने शनिवार सुबह माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा, “ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक! नई दिल्ली की जामा मस्जिद में इबादत की पेशकश हुई।” बॉलीवुड एक्टर के इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी थी। वह उसमें मस्जिद परिसर में किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। जबकि, अन्य लोग लोग उनके आसपास मौजूद दिखते हैं। पीछे भारी संख्या में लोग दरी पर बैठे होते हैं। यह फोटो नमाज अता होने के दौरान का मालूम पड़ता है। एक्टर के इस ट्वीट पर अन्य लोगों की धड़ाधड़ प्रतिक्रियाएं आने लगीं। खुद ही देखिए लोगों ने उन्हें कैसे ट्रोल किया-