मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को खुद जनार्दन मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि वह एक शौचालय को खुद अपने हाथों से साफ कर रहे हैं। इस वीडियो को बीजेपी सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, रीवा जिले के स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत भुशुड़ी में जन सम्पर्क के दौरान प्राथमिक विद्यालय में बंद पड़े शौचालय की सफाई की। इस इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्वच्छ भारत गवर्नमेंट पोर्टल के ट्विटर हैंडल और स्वच्छ भारत ट्विटर हैंडल को टैग किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा टॉयलेट पॉट के अंदर हाथ डालकर साफ कर रहे हैं। कुछ देर कोशिश करने के बाद उन्होंने पानी डालकर पॉट को सुचारू रुप से शुरू किया।
https://twitter.com/Janardan_BJP/status/964137997892505601
बीजेपी सांसद के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं बहुत से लोग उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। सांसद के वीडियो पर रोहित तिवारी नाम के खए यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सर जस्ट फोटो शूट न कराए, शायद आपको नहीं पता होगा कि हमारे तहसील धवा तिवारियां पंचायत के एक मिडिल स्कूल है वहां पर बाथरूम तो बहुत पर चालू हालात में एक भी नहीं है। कहिए तो इमेज भेजूं।
Mishra just photoshot n karaye me sayad aap ko nahi pata hoga ki Humana talsil dhawa tiwriyan panchayat ek middle school hai vaha par bathroom to bhut par chalu halat me ek bhi nahi kaho image bezu
— Rohit Tiwari (@TiwariRohit1997) February 15, 2018
इस ट्वीट का जवाब देते हुए सासंद मिश्रा ने लिखा कि, रोहित जी जो बाथरूम खराब है उनकी तस्वीर के साथ स्थान का नाम लिख कर भेज दे,उन्हें ठीक कराया जाएगा। सूचना देने के लिए आप को बहुत बहुत धन्यवाद।
रोहित जी जो बाथरूम खराब है उनकी तस्वीर के साथ स्थान का नाम लिख कर भेज दे,उन्हें ठीक कराया जाएगा। सूचना देने के लिए आप को बहुत बहुत धन्यवाद
— Janardan Mishra (Modi Ka Pariwar) (@Janardan_BJP) February 15, 2018
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, सांसद जी ये क्या? ये काम मिस्त्री या सफाई कर्मचारी का है। इसे आप 100/200 रुपये दे कर करा सकते थे। खुद पॉट में हाथ डालना और फिर इसका वीडियो बना कर पोस्ट करना, सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है।
सांसद जी ये क्या?, ये काम मिस्त्री या सफाई कर्मचारी का है, इसे आप 100/200 रुपये दे कर करा सकते थे। खुद पॉट में हाथ डालना और फिर इसका वीडियो बना कर SM पर पोस्ट करना, सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है, ऐसा करके आप @BJP4India के विरोधियों को कहना का मौका दे रहे है।
— Dheeraj मीणा (@DheerajM_IND) February 15, 2018
बहुत ही सराहनीय कार्य
इस काम से हमारे रेवा की जनता के अंदर स्वक्षता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी— पंकज तिवारी (@iampkt_BJP) February 15, 2018
Swachta ke liye keval maneey Misheara jiko hi nhee apitu ye Har ek nagrik ko aage aana hoga
— Ankit Shukla (@AnkitSh90481547) February 15, 2018
https://twitter.com/KasyapNitin/status/964144824466096128
Shandar sir I appreciate your innovative step. I feel proud that you are my and my rewa MP
— Salil Dwivedi (@SalilDwivedi2) February 15, 2018