Bihar Former Mla Marriage News: शादी की सीजन चल रहा है, इसी बीच बिहार में एक ऐसी शादी हुई हुई जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यह शादी किसी और की नहीं बल्कि जदयू के 62 साल के पूर्व विधायक राम बालक सिंह की हुई है। चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि नेता जी ने अपने से आधी से भी कम उम्र की लड़की से शादी की है। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है।

दरअसल, पूर्व विधायक ने खगड़िया की रहने वाली 25 साल की लड़की से शादी की है। विधायक ने बेगूसराय जिले के एक मंदिर में शादी की है। मंदिर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शादी से संबंधित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता राम बालक सिंह के कारनामों के कारण ही पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। फिलहाल वे अपने से कम उम्र की लड़की से शादी करके चर्चा में आ गए हैं। पूर्व विधायक ने बेगूसराय जिला के गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम में यह शादी की। शादी में शामिल होने सैकड़ों लोग आए थे। सभी ने विधायक को बधाई दी, यह वीडियो अब चर्चा में है। कुछ लोग विधायक को बधाई दे रहे हैं तो कई लोग ट्रोल कर रहे हैं कि यही है दहेज मुक्त विवाह। पूर्व विधायक ने मंदिर में शादी के कागजी प्रक्रिया भी पूरी की। शादी की चर्चा पूरे बिहार में है औऱ रजानीतिक गलियारों तक पहुंच गई है।

शादी करने की क्या है वजह

पूर्व विधायक ने शादी करने के पीछे का जो लॉजिक बताया है वह काफी हैरान करने वाला है। बता दें कि सोमवार की रात पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने अलौली गांव के रहने वाले सीताराम सिंह की बेटी रवीना कुमारी से शादी की। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व विधायक नई नवेली पत्नी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। बता दें कि पहले भी पूर्व विधायक आपत्तिजनक वीडियो और कोर्ट से सजा मिलने के बाद चर्चा में रहे थे।

Diljit Dosanjh Live Viral Video: दोसांझ ने अपने फेमस गाने में दारू के बोल को ‘कोक’ से बदल दिया। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक ब्रांड कोका-कोला ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।