बिहार के उप मुख्यमंत्री राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने आज (रविवार को) गुरु पूर्णिमा पर बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेशवर, गुरु साक्षात् परमं ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम: #GuruPurnima की हार्दिक शुभकामनाएँ।” इसके बाद उन्हें यूजर्स ट्रोल करने लगे। लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। दरअसल, दो दिन पहले ही सीबीआई ने उन्हें भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में आरोपी बनाया है। पिता लालू यादव पर रेल मंत्री रहते हुए पद का दुरूपयोग करने के आरोप हैं। उसी से जुड़े एक मामले में पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और तेजस्वी समेत कुल सात लोगों को सीबीआई ने आरोपी बनाया है। इससे पहले शुक्रवार को ही सीबीआई ने लालू परिवार के ठिकानों पर पटना, रांची और पुरी में छापेमारी की थी।
सोशल मीडिया पर तेजस्वी को घेरते हुए लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है, “कॉपी पेस्ट तो करना सिख गये है सब यादब के 8वी फेल भैया।।।। मुबारक हो।।। बिहार मे शिक्षा बेकार और यादव खानदान कमाये करोड़ो हजार।।।।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “सीबीआई ब्रह्मा, ईडी विष्णु, आईटी महेश्वर:, लालू कंपनी जेल शीघ्रम प्रस्थानाय नम:।”
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अपने किसी गुरु का नाम तो बताओ तो दूसरे यूजर ने लिखा है कि स्कूल में अपने गुरु की एक भी बात मानी होती तो नौंवीं फेल गधा नहीं होता।
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु गुरु देवो महेशवर
गुरु साक्षात् परमं ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:#GuruPurnima की हार्दिक शुभकामनाएँ।— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 9, 2017
काँलेज टाइम के किसी गुरू जी का नाम बताओ #Sosorry
— Thakur (@Thakur_sholay) July 9, 2017
https://twitter.com/AAPInsider1996/status/883931142964916224
CBI Brahma , ED Vishnu ,IT maheshwar
Lalu company jail sheeghram prastanaaya namah :