मलेशिया में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018 समारोह में भोजपुरी इंडस्ट्री के करीब – करीब सभी दिग्गज कलाकारों ने शिरकत किया। इस समारोह में बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिनेश लाल यादव ने जीता। जबकि बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवार्ड मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को मिला। अब भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार ‘निरहुआ’ यानी दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
आम्रपाली दूबे और ‘निरहुआ’की इस सेल्फी को अब तक कई लोगों ने देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। फोटो के साथ अभिनेता दिनेश लाल यादव ने लिखा – ‘मलेशिया में मस्ती’। एक यूजर ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘जय हो भोजपुरिया।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘भइया आप सचमुच भोजपुरी इंडस्ट्री के शेर हो।’ कई यूजर ने आम्रपाली दुबे की खूबसूरती की प्रशंसा भी की है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाने के लिए जानी जाती है।
इस जोड़ी ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। इन दोनों की फिल्म ‘हिन्दुस्तानी 2’ ने इंटरनेट पर आग लगा दिया था। यू-ट्यूब पर इस फिल्म को 75 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह पहली भोजपुरी फिल्म है जिसे यू-ट्यूब पर इतने व्यूज मिले हैं। 2015 में इस जोड़ी की आई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ ने भी लोगों की जबरदस्त प्रशंसा बटोरी थी। इस जोड़ी ने अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है। जल्द ही यह जोड़ी जय वीरू, निरहुआ चलल लंदन, वीर योद्धा महाबली, पंटना जक्शन, निरहुआ चलल अमेरिका, निरहुआ चलल ससुराल 3, तुझको रखे राम तुझको अल्लाह रखे जैसी फिल्मों में नजर आएगी।
आपको बता दें कि इस अवार्ड समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अंजना सिंह को उनकी फिल्म ‘जिगर’ के लिए मिला। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, रविशंकर जैसे दूसरे मशहूर कलाकार भी इस समारोह में उपस्थित थे। मेगास्टार रवि किशन को नजीर हुसैन सम्मान से नवाजा गया। अवार्ड लेते वक्त रविकिशन भावुक भी हो गए। पॉपुलर अभिनेता पवन सिंह को मोस्ट पॉपुलर एक्टर और बेस्ट सिंगर अवार्ड से सम्मानित किया गया।