Pregnant Woman Viral Video: ऐसा कहा जाता है कि बच्चे मां के गर्भ में ही सबकुछ सुनना शुरू कर देते हैं। इस बात के वैज्ञानिक साक्ष्य भी हैं। इसलिए ही कहा जाता है कि गर्भवती महिला को अच्छी बातें कहना और सुनना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान उसे खुशनुमा और धार्मिक माहौल में रहना चाहिए ताकि बच्चे पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़े। पैदा होने वाला बच्चा स्वस्थ और खुशमिज़ाज पैदा हो।

वायरल वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया

सुझाव दिया जाता है कि गर्भवती महिला को भजन-कीर्तन सुनना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे में भी अच्छे संस्कार आएंगे। इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर ऐसा लग भी रहा है। इंस्टाग्राम पर एक गर्भवती महिला ने अपना वीडियो पोस्ट किया है, जिसने यूजर्स को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें – ‘कुछ लोगों ने…’, Viral माला वाली के लिए खूबसूरती बन गई आफत! मोनालिसा ने CM योगी से मांगी सुरक्षा

वीडियो में दिख रहा है कि एक गर्भवती महिला दो अलग-अलग फोन लेकर बैठी हुई है। पहले वो एक फोन में बॉलीवुड सॉन्ग ‘आज की रात’ प्ले करती है और फोन को बेबी बंप के करीब लेकर जाती है। हालांकि, इससे बेबी बंप में कोई हलचल नहीं होती है। फिर वो दूसरे फोन पर हनुमान चालिसा प्ले करती है और उसे बेबी बंप के पास लेकर जाती है।

यह भी पढ़ें – सही चल रही थीं शादी की रस्में, अचानक फेरों के वक्त दुल्हन को देख चौंके लोग, दूल्हे से कहने लगे ये बात

हनुमान चालिसा सुनते ही गर्भस्थ बच्चा मूव करने लगता है। वीडियो में साफ तौर पर बेबी बंप में हलचल होता नजर आता है। ये दिखाते हुए महिला काफी खुश नजर आ रही है। वहीं, सभवतः उसका पति जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है वो ये देखकर दंग हो जाता है। उसे ये कहते हुए सुना जा सकता है कि आखिर ये कैसे संभव है? फिर वो जय बजरंगबली कहता है। वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो को करीब सात लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं,वीडियोज के व्यूज मिलियंस में है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स हैरान दिख रहे हैं। उन्होंने अपनी हैरानी व्यक्त की है। साथ ही संकट मोचन के प्रति अपनी आस्था भी व्यक्त की है।

इंस्टा यूजर्स ने कही ये बात

एक यूजर ने लिखा, “बाबू अंदर सब सुन रहा है… जय बजरंग बली।” दूसरे ने लिखा, “हनुमानजी की सदैव कृपा रहेगी बच्चू पे।” तीसरे ने लिखा,”वाह… बच्चा सही रास्ता जानता है… हनुमानजी हमेशा उस पर कृपा करेंगे।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “सच है बच्चे के पेट से ही सब सुनने लगते हैं या रिएक्ट करते हैं। यह एक लड़की के लिए एक खूबसूरत समय है जो मां बन रही है। भगवान आने वाले बच्चे और मां को भी आशीर्वाद दें।”