दिल्ली एमसीडी चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। एक एक करके सारी पार्टियां चुनाव में ताल ठोर रही है। दिल्ली की सत्ता में शामिल अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी भी पहली बार इन चुनाव में भाग लेगी। इस चुनाव को दिल्ली की जनता द्वारा दिल्ली सरकार और नगर निगम में शासन में भाजपा की कसौटी तय करने का मौका माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल  ने इन चुनाव को लेकर एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया जिसमें वो अपने पुराने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस और बीजेपी को मिला हुआ बताया साथ ही अपील भी की इस चुनाव को लड़ने के लिए उनकी पार्टी के पास पैसे नहीं और दिल्ली के लोग खुद ये चुनाव लड़े। साथ ही अपने परिचीत लोगों से आप को वोट डालेने के लिए कहें। अरविंद इस वीडियों में दिल्ली में गंदगी और बिमारियों को याद दिलाना नहीं भूलते लेकिन उनकी इस बात पर ट्विटर यूजर्स ने जमकर खिचाई की। कुछ ने उन्हें बैंगलोर याद दिलाया तो कुछ ने पंजाब याद दिलाया।  हालांकि कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया।

इससे पहले दिल्ली को लंदन बनाने वाले बयान पर भी केजरीवाल की ट्विटर पर खूब आलोचना हुई। केजरीवाल ने कहा था कि, “चुनावों से पहले, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद साइकिल और स्कूटर पर घूमते नजर आते हैं। लेकिन अब, हर पार्षद के पास पांच बंगले और पांच गाड़ियां हैं। एक बार हम MCD जीत गए तो एक साल के अंदर दिल्ली को इतना साफ-सुधरा बना देंगे कि इसकी तुलना लंदन से होगी।” केजरीवाल के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। कुछ लोग केजरीवाल के इस बयान पर उनके और उनके नजरिए के सपोर्ट में आ गए तो कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं।

https://twitter.com/madhu_83/status/838327752826765312

https://twitter.com/sunil_saraswat/status/838300166587203584

https://twitter.com/BeingPrasoon/status/838302541247045633

https://twitter.com/rintu1/status/838296417751949312

https://twitter.com/JammytheN/status/838364184609976320

https://twitter.com/Noise_Of_India/status/838406467925458948

https://twitter.com/VspBaba/status/838300162686660610