https://twitter.com/saurabhtatam/status/849373150966054914

अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अरुण जेटली के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमें को लेकर राम जेठमलानी की फीस भुगतान को लेकर केजरीवाल सबके निशाने पर आ गए हैं। तो वहीं इसी मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं अपनी जेब से पैसे क्यों भरूं। उन्होंने सवाल किया, क्या मुझे अपनी जेब से भुगतान करना चाहिए? मंगलवार को दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए  केजरीवाल ने जनता से सवाल किया- सरकार को पैसे देने चाहिए या केजरीवाल को? उन्होंने कहा, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार था। बच्चे मेरे पास चयन में भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर आते थे। मैंने इस मुद्दे को उठाया। लेकिन भाजपा वालों ने मुझ पर केस कर दिया।  केजरीवाल ने कहा, रामजेठमलानी की फीस मैं अपनी जेब से क्यों दूंगा। जनता बताए, सरकार को पैसे देने चाहिए या केजरीवाल को?

https://twitter.com/ShivaaySharma1/status/849423798474551296

https://twitter.com/amitvikram108/status/849385643042115584

https://twitter.com/RitikaSpeaks/status/849424387518455809

 

.दिल्ली सरकार के इस रवैये का कांग्रेस और बीजपी ने जमकर आलोचना की है। वहीं ट्विटर पर इस मुद्दे को लेकर मंगलवार रात को  #AAP_के_घोटाले ट्रेंड कर रहा था। ट्विटर पर यूजर्स ने अरविंद केजरीवाल और आप पर जमकर भड़ास निकाली। वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस मुद्दे पर कहा कि सरकार भ्रष्टाचार से लड़ रही है। वकील की फीस केजरीवाल अपनी जेब से क्यों भरें? उन्होंने कहा, दिल्ली में क्रिकेट में करिअर बनाने का सपना देखने वाले हजारों युवाओं का शोषण हो रहा था। कई बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। मुख्यमंत्री ने जांच बिठा दी। कमेटी की रिपोर्ट में सामने आया कि डीडीसीए में भयानक भ्रष्टाचार हुआ है। इससे घबड़ाकर इन्होंने केस कर दिया। अब इस केस में वकील की फीस केजरीवाल अपनी जेब से क्यों भरें।

https://twitter.com/deepforever2009/status/849379193246953473

 

https://twitter.com/advmonikaarora/status/849332850864173056

https://twitter.com/mayankforbjp/status/849260205183352834