दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके मीडिया चैनल्स के मालिकों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने जानना चाहा किस चैनल में किसका पैसा लगा है यह खुलकर सामने आना चाहिए। लेकिन इसपर उल्टा केजरीवाल को ही लोगों ने निशाने पर ले लिया। लोगों ने केजरीवाल से ही कहा कि शुरुआत उन्हें ही करनी चाहिए। लोगों ने कुछ मीडिया हाउस और पत्रकारों का नाम लेकर भी केजरीवाल को उनके साथ जोड़ा। किसी ने केजरीवाल से ‘जनता का रिपोर्टर’ के बारे में पूछा तो किसी ने उनसे जानना चाहा कि रवीश कुमार से उनकी क्या सेटिंग है। इसके अलावा पुण्य प्रसून वाजपेयी और कुछ अन्य पत्रकारों के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया।
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा था, ‘समय आ गया जब मीडिया के भ्रष्टाचार पर खुल के चर्चा हो, नाम ले ले कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति है, किसका पैसा किस चैनल में लगा है।’
दरअसल, केजरीवाल का यह गुस्सा एक सर्वे को देखकर था। उसमें उसमें दिखाया गया था कि पंजाब चुनाव में सबसे ज्यादा सीट अकाली-बीजेपी के गठबंधन को मिलेंगी। सर्वे में उसे 50-55 सीटें दी गई थीं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस को दिखाया गया था। उसे 45-50 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। उसके बाद तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी थी जिसे सिर्फ 14-19 सीटें मिल रही थीं। इसके अलावा दिखाया गया था कि अन्या को 4-7 सीटें मिलेंगी।
इसपर केजरीवाल ने चैनल के सर्वे को गलत बताया था। केजरीवाल ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए कुछ अन्य ट्वीट भी किए। केजरीवाल ने लिखा, ‘क्या ये सर्वे बिना पैसे खाए हो सकता है? ये तो बेशर्मी की हद है। अनुराधा प्रसाद जी, कितने पैसे मिले आपको, देश जानना चाहता है?’ दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, ‘पत्रकार की खाल में कुछ दलाल घूम रहे हैं। समय आ गया है अब इनका नाम लेकर जनता में इनकी पोल खोलने का।’
केजरीवाल के ट्वीट पर एक ने लिखा, ‘चलो शुरुआत आपसे करते हैं, आपका किस चैनल में लगा है?’, दूसरे ने लिखा, ‘चलो रवीश कुमार और जनता का रिपोर्टर से शुरुआत करते हैं’, एक ने लिखा, ‘सुना है जनता का रिपोर्टर में 200 करोड़ रुपए लगे हैं सर’, अगले ने केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की उपाधि देते हुए कहा, ‘पहली बार मैं आपसे सहमत हूं, चलिए आपसे शुरुआत करते हैं।’ इसके अलावा भी कुछ ट्वीट आए।
देखिए अरविंद केजरीवाल ने क्या-क्या ट्वीट किए –
समय आ गया जब मीडिया के भ्रष्टाचार पर खुल के चर्चा हो, नाम ले ले कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति है, किसका पैसा किस चैनल में लगा है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2017
क्या ये सर्वे बिना पैसे खाए हो सकता है? ये तो बेशर्मी की हद है। अनुराधा प्रसाद जी, कितने पैसे मिले आपको, देश जानना चाहता है?(1/2) pic.twitter.com/zYWJeD6T9J
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2017
पत्रकार की खाल में कुछ दलाल घूम रहे हैं। समय आ गया है अब इनका नाम लेकर जनता में इनकी पोल खोलने का(2/2) pic.twitter.com/gZfbEWGkCY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2017
इसपर ये ट्वीट आए –
first time agree on this point only… Let start with you and your misappropriation …Hon'ble Supreme court
— Adv. Ram K. Jamuniya (@KJamuniya) January 30, 2017
Let's start with @JantaKaReporter
— Mayank (@mayank29gupta) January 31, 2017
https://twitter.com/logical2indian/status/825943811138449409
अच्छा तो वही भाड़ मिडिया का रविश तुम्हारे लिए पंजाब में कैम्पेन कर रहा है योगेंद्र यादव और कलुआ पहले से ही तेरे साथ है
— hema rani (@hema4pk) January 31, 2017
Suna hai @JantaKaReporter mein aapke 200 cr lage hain Sir!
— Kejriwal Lies (@KejriLies) January 30, 2017
chalo. Shuruat apse karte hai.
Apka kis channel me laga hai?— झाँसी की रानी ??? (@Neha_ns9999) January 30, 2017
https://twitter.com/Chaudhary10dec/status/826028190783008769
