अजमेर दरगाह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार दरगाह से जुड़े खादिम और अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती के बेटे आदिल चिश्ती ने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर टिप्पणी की है। इसी विषय पर शो कर रहे एंकर सुशांत सिन्हा आदिल चिश्ती पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगली बार कोई 33 करोड़ देवी देवताओं की बात करे तो उसके मुंह पर यह वीडियो मारिएगा।

एंकर ने शो में कही यह बात : सुशांत सिन्हा ने लाइव शो के दौरान कहा कि हिंदू धर्म ग्रंथों में 33 करोड़ नहीं बल्कि 33 कोटि देवी-देवताओं की बात की गई है। उन्होंने आदिल चिश्ती पर भड़कते हुए कहा, ‘पहले इन लोगों को पढ़ लेना चाहिए, जिस धर्म के बारे में पता ना हो उस पर बैठकर कमेंट्री नहीं करनी चाहिए। ‘ उन्होंने बताया कि जिन 33 करोड़ देवी देवताओं का जिक्र है। उसमें 12 आदित्य, 11 रूद्र, 8 वसु और दो अश्विनी कुमार हैं।

एंकर ने शेयर किया वीडियो : अपने शो का वीडियो शेयर करते हुए एंकर ने कमेंट किया कि, ‘अगली बार कोई लबड़धोधो बोले कि हिंदुओं में तो 33 करोड़ देवी देवता हैं तो उस अज्ञानी के मुंह पर ये वीडियो मारिएगा।’ एंकर द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कुछ लोगों ने कहा है कि इस तरह की बातें भी समझना हर किसी के लिए मुश्किल है वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि सिर्फ हिंदू मुस्लिम पर डिबेट क्यों कराई जाती है?

लोगों के कमेंट : एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया कि बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तो कहा था कि देश में 33 करोड़ देवी देवता रहते हैं इसलिए कोरोना का किसी पर असर नहीं होगा। कुशाग्र नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया – सच में फैक्ट यही है, हिंदुओं को अभी तक भ्रम में रखा गया था। एक अन्य सोशल मीडिया यूज़र ने सवाल किया कि मान लिया हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता नहीं है लेकिन यह भी बता दो कि कितने देवी देवता हैं?

Also Read
नूपुर शर्मा के सिर पर इनाम रखने वाला अजमेर शरीफ दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार

आदिल चिश्ती ने दिया है यह बयान : आदिल चिश्ती ने बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा से सवाल करते हुए कहा कि 333 करोड़ देवी देवताओं का रहना कैसे माना जाएगा? एक खुदा का तो समझ में आता है, अगर इंसान को हजार साल की जिंदगी मिले तो भी वह 333 करोड़ खुदाओं को राजी नहीं कर सकता।

उन्होंने आगे विष्णु भगवान पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक भगवान के 10 अवतार लॉजिकल है क्या? वे इंसान, जानवर और आधा इंसान आधा जानवर के रूप में हैं? ऐसे ही श्री गणेश और हनुमान को कैसे जस्टिफाई किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि आदिल चिश्ती ने अपने कथित विवादित बयान के वायरल होने के बाद माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का उनका कोई मकसद नहीं था।