आस्था और विश्वास का महापर्व छठ की शुरुआत अगले महीने यानी नवंबर से हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। बिहार, यूपी समेत कई दूसरे हिंदी भाषी राज्यों में इस पर्व को लेकर कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती है। एक खास बात यह भी है कि छठ पर्व को लेकर कई तरह के लोकगीत भी बजाए जाते हैं। कई ऐसे परंपरागत लोकगीत हैं जो हर साल छठ पूजा के मौके पर जरूर सुनने को मिलते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मशहूर परंपरागत छठ गीत काफी वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मशहूर छठ गीत को एक विदेशी लड़की गा रही है। वीडियो में यह लड़की एक सुर में ‘बहंगी लचकत जाए’ गीत गाती नजर आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक इस विदेशी लड़की का नाम क्रिएस्टिनो है। यह अमेरिका की रहने वाली बताई जा रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि क्रिस्टिएनो हिंदी नहीं बोल पाती हैं लेकिन उन्हें छठ का यह गाना काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने इस छठ गीत को भोजपुरी में सीखा और फिर उसे गाया है। हालांकि जिस बेहतरीन अंदाज में इस लड़की ने इस गीत को गाया है उसे सुनकर आप यह नहीं कह सकते कि इस महिला को हिंदी नहीं आती होगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया है। यह वीडियो अभी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस छठ गीत का जमकर लुत्फ भी उठा रहे हैं।
देखें वीडियो:
बहरहाल आपको बता दें कि कांच ही ‘बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ गाने को सबसे पहले महान गायिका शारदा सिन्हा ने गाया था। यह छठ गीत सालों से हर बार छठ पूजा के मौके पर जरूर बजाया जाता है। बाद में इस गाने को कई दूसरे गायकों ने भी अपनी-अपनी आवाज में गाया।

