दिल्ली में आम आदमी पार्टी के शासन को दो साल का समय पूरा हो गया है। साल साल 2015 के फरवरी महीने में ही आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाई थी। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में से आम आदमी पार्टी 67 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं भाजपा सिर्फ 3 सीटों पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी। तो वहीं उस चुनाव में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। दो सालों में आम आदमी पार्टी तरह तरह के विवादों में घिरी रही। दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तल्खी अखबारों की सुर्खियां बनी रही। प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी अरविंद केजरीवाल ने कई तरह की विवादास्पद बातें कही। इसके साथ ही डेंगू और प्रदूषण को लेकर भी सरकार कई बार विरोधियों के निशाने पर रही। पार्टी के कई विधायक दो सालों में अलग अलग केसों में हवालात की हवा भी खा चुके हैं।

हालांकि पार्टी दिल्ली में अपने बेहतर काम का दावा करती आई है। पार्टी दिल्ली को आधार बनाकर राज्य से बाहर विस्तार को लेकर भी प्रयासरत है। पार्टी गोवा और पंजाब में चुनाव लड़ रही है। वहीं गुजरात में भी चुनाव लड़ने का मन बना रही है। दिल्ली में पार्टी के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने अपनी सरकार की उपलब्धी गिनाते हुए कहा कि हमने दो साल में बहुत काम किया है। पहली बार घोषणा पत्र के वादों पर बात की जा रही है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कपिल मिश्रा ने कहा केंद्र सरकार ने उनकी सरकार का भारी विरोध किया है। इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक विरोध के बावजूद ऐतिहासिक काम करेक दिखाया है। आम आदमी के दो साल पूरे होने पर ट्विटर पर आप के दो साल बेमिसाल ट्विटर ट्रेंड कर रहा था।

https://twitter.com/himanshumahara6/status/831530362471854081